Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalyan Banerjee: कभी भगवान राम को लेकर दिया था विवादित बयान तो कभी PM और CM पर खोला मोर्चा; ये हैं कल्याण के कारनामे

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 05:49 PM (IST)

    TMC MP Kalyan Banerjee टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का विवादों से गहरा नाता रहा है। वकील से नेता बने कल्याण बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का ट्रैक रिकॉर्ड मौजूद है। इस वजह से उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी लूज कैनन के नाम से पुकारते हैं।

    Hero Image
    टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    पीटीआई, नई दिल्ली। TMC MP Kalyan Banerjee: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का विवादों से गहरा नाता रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वह किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले वह अपने बयानबाजी को लेकर कई दफा विवादों में घिर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की उतारी नकल

    हालिया विवाद यह है कि उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। इस विवाद में उनके साथ राहुल गांधी भी घिरे हैं, क्योंकि जब वह मिमिक्री कर रहे थे तब राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे।

    वकील से नेता बने कल्याण बनर्जी 

    वकील से नेता बने कल्याण बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का ट्रैक रिकॉर्ड मौजूद है। इस वजह से उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी 'लूज कैनन' के नाम से पुकारते हैं।

    पहली बार 2001 में विधायक बने कल्याण 

    कल्याण बनर्जी की रुचि छात्र राजनीति में रही और उन्होंने स्नातक के दौरान कानून की पढ़ाई की। वह ममता बनर्जी के प्रबल समर्थक रहे हैं। वह पहली बार 2001 में पश्चिम बंगाल में विधान सभा के सदस्य बने थे।

    यह भी पढ़ेंः उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल कर बुरे फंसे कल्याण बनर्जी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज

    पूर्व मुख्यमंत्री की तीखी आलोचना

    विधानसभा के बाद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा का रुख किया और वह सेरामपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद बनें। कल्याण बनर्जी ने पहली बार 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लेकर तीखी आलोचना की थी, जिसके बाद उनका नाम विवादित बयानों से जुड़ा था।

    केंद्रीय मंत्री के साथ बहस

    वर्ष 2012 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार से टीएमसी के समर्थन वापस लेने के दौरान, कल्याण बनर्जी की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति के मुद्दे पर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के साथ बहस हो गया था।

    पीएम मोदी को लेकर दिया था बयान

    इसके चार साल बाद उन्होंने नोटबंदी के दौरान कोलकाता में आरबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था, तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसकी कड़ी निंदा की गई थी।

    भगवान राम और माता सीता को लेकर विवादित बयान

    कल्याण बनर्जी माता सीता और भगवान राम को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। जनवरी 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के दौरान उन्होंने हाथरस की घटना पर भाजपा की आलोचना करते हुए माता सीता और भगवान राम का जिक्र करके विवाद खड़ा कर दिया था।

    इस आलोचना को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भाजपा ने कल्याण बनर्जी की तीखी आलोचना की और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

    यह भी पढ़ेंः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समर्थन में उतरे भाजपाई, राजस्थान-MP में राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला दहन

    जगदीप धनखड़ के साथ कई बार टकराव

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे तब भी कल्याण बनर्जी ने उनको लेकर विवादित बयान दिया था। उनके बीच कई बार टकराव की स्थिति देखी गई थी। कल्याण बनर्जी ने राजभवन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने जगदीप धनखड़ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया था।