Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS Meeting: जोधपुर में संघ की बैठक आज से, 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 06:59 AM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोधपुर में शुक्रवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें भाजपा विश्व हिंदू परिषद स्वदेशी जागरण मंच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कार भारत सेवा भारती मजदूर संगठन प्रमुख हैं। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में होने वाली बैठक की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी।

    Hero Image
    जोधपुर में संघ की बैठक आज से, 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि होंगे शामिल (फाइल फोटो)

     जागरण संवाददाता, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोधपुर में शुक्रवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे

    इनमें भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारत, सेवा भारती, मजदूर संगठन प्रमुख हैं। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य परस्पर समन्वय स्थापित करना है। इसमें कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में होने वाली बैठक की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी। यह सात सितंबर तक चलेगी।

    बैठक में महिला स्वयंसेवकों के लिए अलग से समन्वय पर चर्चा होगी

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संघ की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आंबेकर ने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने नेतृत्व चयन के लिए सक्षम है और यहां इस पर कोई बातचीत नहीं होगी। बैठक में महिला स्वयंसेवकों के लिए अलग से समन्वय पर चर्चा होगी। -

    भागवत ने रिटायर होने की अटकलों को खारिज कर दिया

    आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायर होने की अटकलों को खारिज कर दिया। 'संघ की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज' विषय पर आयोजित कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी 75 साल की उम्र में रिटायर होने की बात नहीं कही थी। न उनके खुद के लिए न ही किसी और के लिए।

    यह भी पढ़ें- RSS Chief मोहन भागवत को हम सराहते हैं, उनकी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी स्वीकार्य... ओवैसी से इतर मुसलमानों के पैरोकार फखरे आलम ने संघ प्रमुख की शान में कसीदे पढ़े

    comedy show banner
    comedy show banner