विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48 घंटे के भीतर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट; यूपी समेत इन स्थानों पर छाएगा घना कोहरा

Published: Fri, 10 Jan 2025 04:39 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Jan 2025 05:07 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु समेत कुल 11 राज्यों में आने वाले दो दिनों के अंदर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी ...और पढ़ें

Weather News Update: उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट। ( सभी फोटो- पीटीआई )
Weather News Update: उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट। ( सभी फोटो- पीटीआई )

HighLights

  1. आने वाले 3 दिनों तक कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा।
  2. 48 घंटे के भीतर उत्तर भारत पहुंच सकता पश्चिमी विक्षोभ।
  3. पंजाब व हरियाणा समेत कई राज्यों में करवट लेगा मौसम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बार भी कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह तेजी से उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 और 12 जनवरी को बारिश के आसार हैं। 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा

उधर, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड- डे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पंजाब के कुछ स्थानों में 12 और 13 जनवरी को सुबह व रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। 11 जनवरी को बिहार, सिक्किम और उत्तर बंगाल व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में सुबह और रात को घने कोहरे की संभावना है।

48 घंटों में उत्तर भारत पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि ईरान में सक्रिय नया पश्चिम विक्षोभ आने वाले 48 घंटों के भीतर उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। विक्षोभ की वजह से आज और कल (11 जनवरी) को पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 2-3 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रयागराज में बदलेगा मौसम

सोमा सेन रॉय ने कहा कि 12 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 11 जनवरी की सुबह प्रयागराज में कोहरा छाने की संभावना है। 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी को बारिश के भी आसार हैं। 13 जनवरी की सुबह से कोहरा दोबारा लौटेगा। इसके साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आने की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

  • ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
  • आने वाले तीन दिनों में मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
  • पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आने की संभावना है। तीसरे दिन से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
  • महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले दो दिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। इसके बाद गुजरात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को बड़ी राहत, 1 लाख करोड़ के जीएसटी नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक


यह भी पढ़ें: 'कोहली कर रहे देश सेवा...', प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे Virat-Anushka; हार-जीत के सवाल पर दिया ये जवाब