G20 आयोजन स्थल पर नटराज की प्रतिमा भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता, परंपराओं का प्रमाण है: PM मोदी
दिल्ली में 9 और 10 सिंतबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं बुधवार को पीएम मोदी ने सम्मेलन में स्थापित नटराज प्रतिमा को लेकर कहा कि ये प्रतिमा भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण के रूप में खड़ी होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले राजधानी में सिक्योरिटी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सम्मेलन केंद्र, भारत मंडपम, जो प्रमुख जी20 शिखर बैठकों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में स्थापित नटराज प्रतिमा भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण के रूप में खड़ी होगी।
G20 सम्मेलन स्थल पर लगी नटराज की प्रतिमा
पीएम मोदी मूर्ति के बारे में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि यह अष्टधातु से बनी है।
पीएम मोदी ने कहा कि 27 फीट ऊंची, 18 टन वजनी मूर्ति अष्टधातु से बनी सबसे ऊंची मूर्ति है और इसे तमिलनाडु के स्वामी मलाई के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन स्थापति और उनकी टीम ने रिकॉर्ड 7 महीने में तैयार किया है।
उन्होंने आगे कहा कि चोल साम्राज्य काल से ही राधाकृष्णन की 34 पीढ़ियाँ मूर्तियाँ बना रही हैं। ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और शक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक नटराज की यह प्रतिमा जी20 शिखर सम्मेलन में आकर्षण बनने जा रही है।
PM मोदी ने पोस्ट किया, भारत मंडपम में भव्य नटराज प्रतिमा हमारे समृद्ध इतिहास और संस्कृति के पहलुओं को जीवंत करती है। जैसे ही दुनिया जी20 शिखर सम्मेलन के लिए एकत्रित होगी, यह भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण के रूप में खड़ा होगा।
The magnificent Nataraja statue at Bharat Mandapam brings to life aspects of our rich history and culture. As the world gathers for the G20 summit, it will stand as a testament to India's age-old artistry and traditions. https://t.co/uFEcx22jgi
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2023
लॉन्च हुआ जी20 इंडिया ऐप
G20 समिट से पहले विदेश मंत्रालय ने 'जी20 इंडिया' (G20 India app) नाम का एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। वहीं, आज पीएम मोदी ने बुधवार को सभी मंत्रियों को जी20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। इस ऐप के जरिए मंत्रियों को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ निर्बाध रूप से बातचीत करने में मदद मिलेगी।
दरअसल, पीएम मोदी ने नई दिल्ली में महत्वपूर्ण जी20 शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक के साथ बातचीत की थी और इसी दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: भारत दौरे से पहले जो बाइडेन की COVID-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: दिल्ली में जी-20 समिट कब होगी और कितने देश शामिल होंगे? पढ़ें हर सवाल का जवाब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।