विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देशहित से नहीं होगा कोई समझौता', ट्रंप के टैरिफ पर आई सरकार की पहली प्रतिक्रिया; जानिए क्या कुछ कहा?

Published: Wed, 30 Jul 2025 09:34 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारत सरकार ने कहा है कि ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार ने एक बयान में कहा कि सरकार किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई को ज्यादा महत्व देगी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, "सरकार ने द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है। सरकार इसके निहितार्थों का अध्ययन कर रही है।"

'द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए भारत प्रतिबद्ध'

मंत्रालय ने आगे कहा, "भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हम इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सरकार अपने किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के कल्याण की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है।"

'देश हितों की रक्षा के लिए उठाए जाएंगे कदम'

बयान में ये भी कहा गया, "सरकार अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी, जैसा कि ब्रिटेन के साथ हुए नवीनतम व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते सहित अन्य व्यापार समझौतों के मामले में किया गया है।"

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत पर निकाला रूस का गुस्सा! लगाया 25 फीसदी टैरिफ; जुर्माने का भी किया एलान