यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Ratna: 'मां भारती के सच्चे सपूतों को भारत रत्न...', PM मोदी के मुरीद हुए कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया और कहा ...और पढ़ें

HighLights
- चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को 'भारत रत्न' सम्मान
- केंद्र ने इस साल कर्पूरी ठाकुर सहित पांच हस्तियों का भारत रत्न देने का किया एलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और 'हरित क्रांति के जनक' एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का एलान किया।
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा,
मां 'भारती' के सच्चे सपूतों को 'भारत रत्न' देने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार।
यह भी पढ़ें: नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह से पहले इन छह प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न
हाल ही में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 19 फरवरी को होने वाले कल्कि धाम शिलान्यास समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया था।
माँ “भारती”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 9, 2024
के सच्चे सपूतों को “भारत रत्न” देने के लिये, भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय @narendramodi जी का हार्दिक आभार.@PMOIndia