YouTube देखा फिर पति के कान में डाली ठंडी चीज और हो गई मौत... रमादेवी तो सोनम और मुस्कान से भी आगे निकली
तेलंगाना के करीमनगर में रमादेवी नामक एक महिला ने अपने पति संपथ की हत्या कर दी। उसने यूट्यूब से हत्या का तरीका सीखा। महिला का राजैया नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। पति को इस बारे में पता चलने पर उसने उसे मारने की योजना बनाई। रमादेवी ने राजैया के साथ मिलकर संपथ को शराब पार्टी में बुलाया और उसके कान में कीटनाशक डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पतियों की हत्या की वारदातों ने देश को झकझोर कर रख दिया। इन मामलों ने एक व्यक्ति, विश्वास, पवित्र रिश्ते का भी कत्ल किया। अब एक ऐसा ही मामला तेलंगाना से भी सामने आया है।
दरअसल, तेलंगाना के करीमनगर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसने हत्या करने का तरीका यूट्यूब से निकाला था। अपने पति को मारने के लिए उसने जो पैंतरा आजमाया उसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। आइए आपको पूरा प्रकरण बताते हैं...
जानिए क्या है पूरा मामला
तेलंगाना के करीमनगर की रहने वाली एक रमादेवी नाम की शादीशुदा महिला राज्य का प्रसिद्ध पकवान सर्वपिंडी बेचती थी। इसी दौरान उसके ठेले पर सर्वपिंडी खरीदने के लिए एक राजैया नाम का शख्स आता था। धीरे-धीरे महिला और राजैया के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। हालांकि, इस बात की भनक महिला के पति को लग गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कई बार क्लेश देखने को मिला। इसके बाद महिला ने अपने पति को मारने की योजना बनाई
यूट्यूब पर सीखा हत्या का तरीका
रोज झगड़े से परेशान होकर रमादेवी ने अपने पति संपथ को मारने की योजना बनाई। उसने यूट्यूब पर किसी को जान से मारने का तरीका ढूंढना शुरू किया। इंटरनेट पर सर्च के दौरान उसे एक ऐसा तरीका मिला, जिसको उसने अपनाया। खोजबीन के दौरान युवती ने एक वीडियो में पाया कि कीटनाशक को किसी के कान में डालकर उसकी हत्या आसानी से की जा सकती है। इसी तरीके को महिला ने अपनाया और अपने पति को मौत की नींद सुला दिया।
अपने प्रेमी के साथ मिलकर मारने का बनाया प्लान
जानकारी के अनुसार, हत्या वाली रात रमादेवी के कहने पर उसके प्रेमी राजैया ने संपथ को एक शराब पार्टी के लिए बुलाया। जैसे ही संपथ पूरी तरीके से नशे में चला गया, उसके बाद रमादेवी के प्रेमी ने उसके कान में कुछ कीटनाशक डाल दिया। जैसे ही संपथ की मौत हो गई, राजैया ने अपनी प्रेमिका और मृतक की पत्नी को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने ऐसे खोला राज
पत्नी रमादेवी ने पहले पुलिस के सामने अपने पति की गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, रमादेवी का ये दांव काफी उल्टा पड़ गया। रमादेव ने पुलिस से बताया कि उसके पति संपथ का शव मिल गया है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई। पुलिस की कड़ाई के बाद खुद रमाकुमारी ने पूरा प्लान बता दिया। रमाकुमारी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।