विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना के 'ट्री मैन' दरिपल्ली रामैया का निधन, एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए; पीएम मोदी ने जताया दुख

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Sat, 12 Apr 2025 06:07 PM (GMT+05:30)

पद्म श्री से सम्मानित तेलंगाना के ट्री मैन दरिपल्ली रामैया का 87 वर्ष की आयु में खम्मम में निधन हो ...और पढ़ें

तेलंगाना के 'ट्री मैन' दरिपल्ली रामैया का निधन। (फाइल फोटो)
तेलंगाना के 'ट्री मैन' दरिपल्ली रामैया का निधन। (फाइल फोटो)

पीटीआई, हैदराबाद। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित दरिपल्ली रामैया का शनिवार को तेलंगाना के खम्मम में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। वह ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध थे। रामैया ने पांच दशकों से अधिक समय तक इस मिशन को आगे बढ़ाया और अनुमान है कि अपने जीवनकाल में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए। खम्मम के रेड्डीपल्ली में घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

पीएम नरेन्द्र मोदी सहित कई अन्य नेताओं ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि दरिपल्ली रामैया गारू के अथक प्रयासों में प्रकृति के प्रति गहरा प्रेम और भावी पीढ़ियों के प्रति चिंता झलकती है। उनका काम युवाओं को हरित ग्रह बनाने के प्रयास के लिए प्रेरित करता रहेगा।

"इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।रामैया का प्रकृति के प्रति समर्पण इतना था कि जब भी वे घर से बाहर निकलते तो गले में एक बोर्ड लटकाकर चलते थे। इस पर लिखा होता था कि पेड़ों को बचाओ तो पेड़ तुम्हें बचाएंगे। पत्नी जनम्मा ने भी उनके जीवन मिशन को साझा करते हुए उनका अनुसरण किया।" नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें: Salary Hike के बदले शारीरिक शोषण करना चाहता था IAS अधिकारी, पुलिस ने बिठा दी SIT जांच, FIR भी दर्ज