Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KTR की कार के आगे कूदी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, बीआरएस से हुई भिड़ंत; क्या है पूरा मामला?

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 24 Aug 2024 06:39 PM (IST)

    बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर द्वारा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से हैदराबाद में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस महिला कार्यकर्ता केटीआर से माफी की मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शन के बीच बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। महिला कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए केटीआर से माफी की मांग की।

    Hero Image
    KTR के कार के आगे कूदी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता (Image: ANI)

    एएनआई, हैदराबाद। हैदराबाद में शनिवार को बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह झड़प तेलंगाना राज्य महिला आयोग कार्यालय के सामने हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर के वाहन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए केटीआर से माफी की मांग की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ सकती है KTR की मुश्किलें?

    तेलंगाना महिला आयोग ने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर को नोटिस जारी कर महिलाओं के बारे में उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। आयोग के बाहर प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केटीआर के वाहन को रोका और उनके वाहन के सामने कूद पड़े। इस घटना के कारण बीआरएस सदस्यों और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हो गई।

    महिलाओं का किया अपमान

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राव ने कहा कि उन्होंने सभी महिलाओं का अपमान किया है और अब केटीआर महिला आयोग में आए हैं। अगर वह महिलाओं से माफी नहीं मांगते हैं तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि एक्स पर पोस्ट की गई उनकी माफी पर्याप्त नहीं थी। 

    नेल कटर से हमला करने का आरोप

    बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई पर प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने कहा कि उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए पहले ही माफी मांग ली है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीआरएस महिला नेताओं पर कथित हमलों की भी निंदा की और दावा किया कि बीआरएस नेताओं पर नेल कटर से हमला किया गया है। उन्होंने राज्य के महिला आयोग से मामले में स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीआरएस महिला कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले की केटीआर ने कड़ी निंदा की है। 

    यह भी पढ़ें: SIT ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दाखिल की 2 हजार पन्नों की चार्जशीट, 150 गवाहों के लिए गए बयान

    यह भी पढ़ें: Bangladesh crisis: क्या सीमा पार कर भारत आ रहे बांग्लादेशी हिंदू? असम के सीएम ने कर दिया बड़ा दावा

    comedy show banner