विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladesh crisis: क्या सीमा पार कर भारत आ रहे बांग्लादेशी हिंदू? असम के सीएम ने कर दिया बड़ा दावा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 24 Aug 2024 06:13 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो।

HighLights

  1. बांग्लादेश से हिंदू नहीं आ रहे भारतः सीएम सरमा
  2. पिछले एक महीने में 35 मुस्लिम घुसपैठियों को किया गया गिरफ्तारः हिमंत बिस्वा सरमा

पीटीआई, सिलचर। बांग्लादेश में हिंसा की आड़ में अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पड़ोसी देश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू वहां सभी परिस्थितियों से लड़ रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदू रह रहे हैं और लड़ रहे हैंः सीएम सरमा

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अस्थिरता के बाद भी हिंदुओं ने वहां से भारत में प्रवेश करने की कोशिश नहीं की है। उन्होंने सिलचर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बांग्लादेश में हिंदू रह रहे हैं और लड़ रहे हैं। पिछले एक महीने में एक भी हिंदू व्यक्ति को भारत में घुसने की कोशिश करते नहीं देखा गया है।

35 घुसपैठियों को किया गया गिरफ्तार

सीएम सरमा ने कहा कि पड़ोसी देश में जारी अस्थिरता के बाद पिछले एक महीने में 35 मुस्लिम घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

सीएम ने पीएम मोदी से किया ये अनुरोध

उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी देश के मुसलमान भारत के कपड़ा क्षेत्र में रोजगार की तलाश में आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में हिंदू रह रहे हैं और लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी से बांग्लादेश सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालने का निवेदन किया है।

यह भी पढ़ेंः

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले की UN ने की निंदा, 50 से अधिक जिलों में हिंदुओं को बनाया गया निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।