Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 12:30 PM (IST)

    Air India Flight सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान के बाद तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण फ्लाइट की चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी (फाइल फोटो)

    पीटीआई, चेन्नई। सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान के बाद तकनीकी खराबी का पता लगा। इसके बाद उसकी चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। पायलटों ने समस्या का पता चलने पर एयरपोर्ट से संपर्क किया और लौट आए। फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे। इंजीनियर खराबी को ठीक कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना की जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयरलाइनर ने दी।

    उन्होंने बताया कि पायलटों ने समस्या का पता चलने पर हवाई अड्डे से संपर्क किया और शहर वापस लौट आए। विमान में करीब 170 यात्री सवार थे, जिनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट AI 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई।

    विमान को एहतियाती जांच के लिए सुरक्षित तरीके से उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित तरीके से उतर गए।

    अधिकारी ने यह भी बताया कि यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- AI ने सुलझा दिया 19 साल पुराना ट्रिपल मर्डर केस, ऐसे पकड़े गए महिला और उसके बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी