घर का बना खाना, दवाएं और एक विशेष कमरा; Chandrababu Naidu को जेल में मिल रहीं ये सुविधाएं
चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu Arrest) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा की एक अदालत द्वारा हिरासत में भेजा गया है। न्यायिक हिरासत के दौरान नायडू को अदालत द्वारा दी गई सुविधाओं में घर का बना खाना दवाएं और एक विशेष कमरा शामिल था। पूर्व मुख्यमंत्री को जेल के अंदर एक अलग आवास उपलब्ध कराया गया है।

राजामहेंद्रवरम, पीटीआई। आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार हुए चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu Arrest) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा की एक अदालत द्वारा हिरासत में भेजा गया है।
उन्हें सोमवार तड़के राजामहेंद्रवरम के केंद्रीय कारागार में लाया गया। यह जेल विजयवाड़ा से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर है। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक पी. जगदीश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,"चंद्रबाबू नायडू को देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर जेल ले जाया गया।"
जेल के अंदर एक अलग आवास कराया गया उपलब्ध
न्यायिक हिरासत के दौरान नायडू को अदालत द्वारा दी गई सुविधाओं में घर का बना खाना, दवाएं और एक विशेष कमरा शामिल था। पूर्व मुख्यमंत्री को जेल के अंदर एक अलग आवास उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि वह जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता हैं। नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश अपने पिता के पीछे जेल के गेट तक गए और जाने से पहले कुछ देर तक बाहर इंतजार किया।
जांच के लिए 24 घंटे पर्याप्त नहीं: कोर्ट
हिरासत आदेश के अनुसार, न्यायाधीश ने इस बात को माना कि नायडू के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर विश्वास करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद थे और जांच पूरी करने के लिए 24 घंटे पर्याप्त नहीं थे। नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार को नंद्याला में एक प्री-ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने उन्हें एक मैरिज हॉल से गिरफ्तार किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।