विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur Violence: ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की हत्या, स्नाइपर ने सिर में मारी गोली; दो अन्‍य भी घायल

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Wed, 13 Sep 2023 06:27 PM (GMT+05:30)

चुराचांदपुर जिले में चिंगफेई बंकर नंबर 1 पर ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर की 13 सितंबर (बुधवार) दोपहर गोली ...और पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है-
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है-

HighLights

  1. पुलिसकर्मी की पहचान ओंखोमांग के रूप में हुई है
  2. पुलिसकर्मी को दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच में एक स्नाइपर ने सिर में गोली मारी है

चुराचांदपुर, पीटीआइ। मणिपुर में 3 मई से चल रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं। इस हिंसक मामले में अब तक 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 13 सितंबर (बुधवार) को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने हैं।

ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या

चुराचांदपुर जिले में चिंगफेई बंकर नंबर 1 पर ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर की बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी की पहचान ओंखोमांग के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच में एक स्नाइपर ने सिर में गोली मारी है।

दो अन्य लोगों को भी लगी गोली

अधिकारियों ने बताया कि इस दुखद घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस घटना के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि यह हमला 12 सितंबर (मंगलवार) सुबह कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों द्वारा तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हुआ है।

यह भी पढ़ें- Manipur: इंफाल वेस्ट जिले के कौट्रुक गांव में बंदूकधारियों ने बम से किया हमला, गांववालों के बीच मची अफरा-तफरी

लगातार हो रही है हिंसक घटना

मणिपुर के अलग-अलग जिलों से लगातार हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। बीते कुछ दिन पहले 8 सितंबर को टेंगनौपाल जिले के पल्लेल में तीन लोग के मारे जाने और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई थी।

ह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड कर्नल और प्रोफेसर को राहत, FIR को लेकर मणिपुर पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक