विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manipur: इंफाल वेस्ट जिले के कौट्रुक गांव में बंदूकधारियों ने बम से किया हमला, गांववालों के बीच मची अफरा-तफरी

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 13 Sep 2023 02:45 PM (GMT+05:30)

Manipur News अधिकारियों ने बताया कि संदेह है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के सदस्य थे। इंफाल वेस्ट जिला कांगपोकपी ...और पढ़ें

इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में बंदूकधारियों ने बम से किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो)
इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में बंदूकधारियों ने बम से किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

इंफाल, एजेंसी। हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में फिर एक ताजा घटना देखने को मिली। इस हिंसात्मक हमले में गांववालों पर बम फेकें गए। राज्य के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला किया और बम फेंके। यह वही जगह है जहां मंगलवार को तीन लोगों की जान गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संदेह है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के सदस्य थे। इंफाल वेस्ट जिला कांगपोकपी से सटा है, जहां एक दिन पहले तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कौतरुक गांव में मंगलवार देर रात हथियारबंद लोगों ने कम से कम 10 बम फेंके। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि कौट्रुक गांव में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया इस गांव में हथियारबंद लोगों ने मंगलवार देर रात कम से कम दस बम फेंके। एक अधिकारी ने बताया कि बम हमले से ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई और पूरे इलाके में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।

राज्य में हो सकते हैं कई हमले 

राज्य में जो ताजा हिंसा हुई वह अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा मंगलवार सुबह कांगपोकपी जिले के खारम वैफेई गांव के पास आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की हत्या करने के बाद हुई है। इस हिंसा का गैरकानूनी आतंकवादी समूहों के सदस्यों द्वारा की गई हिंसा का संदेह है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में अभी भी तनाव बना हुआ है क्योंकि तीन लोगों की हत्या के बाद नए हमलों की आशंका है।

आपको बता दें कि कौट्रुक इंफाल घाटी में सबसे बुरी तरह से हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और 3 मई को झड़प के बाद से यहां दो युद्धरत समूहों के बीच कई बार गोलीबारी हुई है।

यह भी पढ़ें-  Nipah Virus in Kerala: दो लोगों की मौत के बाद केरल प्रशासन अलर्ट, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए सात ग्राम पंचायत

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ TDP कार्यकर्ता ने जताया विरोध, विमान के अंदर किया प्रदर्शन; गिरफ्तार