पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बीच आसमान में आई तकनीकी खराबी
पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG937 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे पुणे एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुबह 6 बजे उड़ान भरने वाला था लेकिन 40 मिनट की देरी से रवाना हुआ। स्पाइसजेट ने कहा कि विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा या उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की सोमवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी के कारण वापस पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन के मुताबिक, विमान को पूरी इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया।
फ्लाइट नंबर SG937 सुबह 6 बजे पुणे से उड़ान भरने वाली थी, लेकिन 40 मिनट की देरी से प्लेन रवाना हुआ। इस फ्लाइट को सुबह 8.10 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन बीच रास्ते में समस्या आने पर वापस लौटना पड़ा।
पैसे होंगे वापस
स्पाइसजेट ने बताया कि उड़ान के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से नीचे उतारा गया। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा। जिनका सफर रद हो गया है, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।