Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2024: 'दक्षिण के राज्य अलग देश की मांग करेंगे', लोकसभा सांसद डीके सुरेश ने बजट को लेकर भाजपा पर बोला हमला

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:44 PM (IST)

    Budget 2024 कांग्रेस सांसद ने अंतरिम बजट जारी होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान केंद्र पर दक्षिण भारतीय राज्यों को फंड जारी ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा सांसद डीके सुरेश (फोटो- @DKSureshINC)

    एएनआइ, नई दिल्ली। अंतरिम बजट पर कांग्रेस सांसद ने विवादित बयान दिया है। बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा सांसद डीके सुरेश ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र ने उनके लिए धन जारी नहीं करने की प्रवृत्ति जारी रखी, तो देश के दक्षिणी राज्य एक अलग देश की मांग उठाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सांसद ने अंतरिम बजट जारी होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान केंद्र पर दक्षिण भारतीय राज्यों को फंड जारी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र दक्षिण भारतीय राज्यों को जीएसटी और प्रत्यक्ष करों का उचित हिस्सा नहीं दे रहा है। दक्षिण भारतीय राज्यों को अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी राज्यों से एकत्र किया गया पैसा उत्तर भारतीय राज्यों को दिया जा रहा है।

    'आप केवल हिंदी बेल्ट को नहीं देख सकते'

    अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। डीके सुरेश ने कहा कि केंद्र हमसे चार लाख करोड़ रुपये से अधिक ले रहा है और बदले में हमें जो मिल रहा है वह नगण्य है। हमें इस पर सवाल उठाना होगा। अगर इसे ठीक नहीं किया गया, तो हमें आवाज उठानी होगी। वहीं, मामले को संभालने की कोशिश करते हुए डीके सुरेश के भाई और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस सांसद दक्षिण भारत का दर्द बयां कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक संतुलन होना चाहिए। पूरा देश एक है। आप केवल हिंदी बेल्ट को नहीं देख सकते।

    'पूरे दक्षिण भारत के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं'

    इस बजट में, वित्त का कोई समान वितरण नहीं है। कर्नाटक केंद्र को बहुत अधिक राजस्व दे रहा है। पूरे दक्षिण भारत के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। हमें लगता है कि हमें निराश किया गया है। लेकिन पूरा देश एक है। हम भारतीय हैं। भारत को एकजुट होना चाहिए। क्षेत्रवार कुछ भी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।वहीं, कांग्रेस नेता के बयान की भाजपा नेताओं ने तीखी आलोचना की है।

    'कांग्रेस पार्टी का इतिहास फूट डालो और राज करो का रहा'

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने डीके सुरेश पर देश को विभाजित करने के लिए चाल चलने का आरोप लगाया। सूर्या ने एक्स पोस्ट में कहा है कांग्रेस पार्टी का इतिहास फूट डालो और राज करो का रहा है। पार्टी के सांसद अब फिर से चाल चल रहे हैं। वे उत्तर और दक्षिण को विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ उनके नेता राहुल गांधी अपनी जोड़ो यात्रा से देश को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर हमारे पास एक सांसद हैं जो देश को तोड़ने पर तुले हैं। कन्नड़वासी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का एजेंडा लोगों को बांटना है।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: गृह मंत्रालय को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित, दिल्ली पुलिस को 11177.50 करोड़ रुपये का आवंटन