रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगी सोनिया, प्रियंका
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे।
नई दिल्ली, प्रेट्र। उत्तर प्रदेश में चुनाव में 13 फरवरी से रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि वे सपा प्रत्याशियों के लिये भी प्रचार करंगी या नहीं। सोनिया गांधी सिर्फ रायबरेली में ही 20 फरवरी को एक रैली को संबोधित करेंगी। रायबरेली सोनिया गांधी और अमेठी राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।
प्रियंका 13 से 15 फरवरी के बीच रायबरेली में रह कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार करेंगी। वह 16 फरवरी को अमेठी भी जाएंगी और तीन दिन तक राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगी। रायबरेली में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 24 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि अमेठी में 27 फरवरी को 5वें चरण में मतदान होना है।
यह भी पढ़ें: सियासी दलों की उपलब्धियां, कितने वादे हुए पूरे
बीमारी के कारण ही सोनिया गांधी ने गोवा और पंजाब में चुनाव प्रचार करने नहीं गईं। पार्टी का कहना है कि वो उत्तराखंड और मणिपुर में भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017 : उलेमा कौंसिल ने मुलायम को बाबरी का कातिल बताया