सोनम ने बनाया था हनीमून का सरप्राइज प्लान, शिलांग जाने से पहले राजा ने अपनी मां से क्या कहा था?
राजा की मां ने बताया कि शिलांग जाने का टिकट सोनम ने करवाया था। राजा ने बताया था कि सोनम ने टिकट करवा लिया है अब क्या करूं। इस पर मैंने कहा था कि टिकट ...और पढ़ें

जेएनएन, इंदौर। जिस युवती को बेटी की तरह बहू बनाकर लेकर आए, उसी ने घर का चिराग बुझा दिया है। राजा रघुवंशी की हत्या सोनम ने पूर्व प्रेमी के साथ षड्यंत्र बनाकर करवाई थी। जब यह बात राजा के घर पर पता चली तो वह भरोसा नहीं कर पाए।
बेटे की मौत के गम में मां की आंखों के आंसू अभी तक सूखे ही नहीं थे कि इस खबर ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। क्योंकि राजा की मौत की खबर के बाद वह सोनम की सलामती के लिए रोजाना प्रार्थना कर रही थी। परिवार के आक्रोशित सदस्यों ने सोमवार को सहकार नगर स्थित घर के बाहर पोस्टर पर लगी सोनम की फोटो फाड़कर उन्हें जला दिया।

आरोपितों को फांसी मिलना चाहिए: राजा के भाई
सुबह जब सोनम के मिलने की खबर राजा के भाई विपिन और सचिन को लगी तो उन्होंने कहा था कि सोनम निर्दोष है, लेकिन मेघालय पुलिस ने जब हत्या की पुष्टि की तो उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपितों को फांसी मिलना चाहिए।
सोनम ने वापस आने का टिकट नहीं करवाया था
राजा की मां ने बताया कि शिलांग जाने का टिकट सोनम ने करवाया था। राजा ने बताया था कि सोनम ने टिकट करवा लिया है, अब क्या करूं। इस पर मैंने कहा था कि टिकट करवा लिया है तो चले जाओ। छह-सात दिन में वापस आने की बात कहीं थी, लेकिन सोनम ने वापस आने का टिकट नहीं करवाया था।
राजा घूमने नहीं जाना चाहता था, लेकिन सोनम की इच्छा के कारण गया था। जाने के एक दिन पहले दोनों शॉपिंग करने भी गए थे। दोनों की पसंद से हुआ था रिश्ता राजा की मां ने बताया कि सोनम बहुत अच्छे से बात करती थी, हम भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह ऐसा कर सकती है। राजा से भी अच्छे से बात करती थी।
दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी
दोनों से पूछा कि पसंद है या नहीं। हम सोनम के घर जब उसे देखने के लिए गए थे तो मैंने पूछा था कि तुम्हें राजा पसंद है या नहीं, इस पर उसने गर्दन नीचे कर ली थी। बाद में परिवार के सदस्यों का फोन आया था कि राजा पसंद है। दुखों का पहाड़ दे गई सोनम मां ने बताया कि राजा की पल-पल पर याद आ रही है। मैंने क्यों उसे जाने से रोका नहीं। हमारे ऊपर दुखों का पहाड़ सोनम दे गई है। उसने कितना बड़ा कदम उठाया।
हमने समाज में रिश्ता किया था। यदि हम समाज में ही रिश्ते नहीं जोड़ेंगे तो कहा जाएंगे। सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक ही नहीं हुआ। चेन के कारण हुआ था अनहोनी का एहसास उन्होंने बताया कि राजा को ससुराल से सोने की चेन मिली थी। वह थोड़ी मोटी थी। इसलिए डर लग रहा था कि चेन पहनकर क्यों जा रहा है। उसे चेन उतारकर बैग में रखने के लिए कहा था। इस पर उसने कहा था कि इसे नहीं पहनूंगा।
सोनम ने इसे पहनने के लिए कहा था। कामाख्या देवी के नाम का दीपक लगाओ उन्होंने बताया कि हम प्रार्थना कर रहे थे सोनम जीवित मिले, ताकि राजा के बारे में जानकारी मिल सके। सोनम के परिवार ने हमसे राजा की मौत के बाद कोई बातचीत नहीं की। मैंने एक दिन उसकी मां को फोन लगाया था और कहा था कि आपकी बेटी जल्दी मिल जाएगी। आप कामाख्या देवी का तेल का दीपक लगा दो।
सोनम नहीं करती थी राजा से फोन पर बात सोनम राजा से फोन पर भी ज्यादा बात नहीं करती थी। इस बारे में मुझे बताया था। वह कह रहा था कि सोनम रुचि नहीं ले रही है, इसलिए मैं शादी नहीं करूंगा। इस पर मैंने सोनम से बात की और पूछा कि फोन पर बात करने में क्या परेशानी है। तब उसने कहा कि आफिस के काम में व्यस्त थी। इसके बाद दोनों की बात होने लगी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।