विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से लौटी ठंड

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 24 May 2015 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 09:42 PM (IST)

वादी के उच्चपर्वतीय इलाकों में शनिवार रात से रुक-रुककर हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। वादी के उच्चपर्वतीय इलाकों में शनिवार रात से रुक-रुककर हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड फिर वापस लौट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे चला गया है। लोगों ने फिर से ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं और ठंड से बचने के लिए हीटर व बुखारी का सहारा ले रहे हैं। मौसम की इस बेरुखी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग इकतरफा यातायात के लिए खुला रहा, लेकिन विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में गंडोला को खराब मौसम और हल्के हिमपात के चलते दोपहर बाद पर्यटकोंके लिए बंद कर दिया गया ।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर शुक्रवार शाम से वादी में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। हालांकि, शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा और उसके बाद फिर बादलों ने अपना रंग दिखाया। शनिवार रात को वादी के निचले इलाकों में बादल रुक-रुक कर बरसना शुरू हुए और यह सिलसिला रविवार देर रात गए तक जारी था। इस दौरान उच्चपर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात होता रहा।

मौसम में आए इस बदलाव से वादी का तापमान भी गिर गया है। हालांकि शनिवार को लोग सूरज की गर्मी से परेशान होने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन रविवार को लोगों ने ठंड से बचने के लिए स्वेटर और जैकेट का सहारा लिया था।

ठंड का असर रविवार को सजने वाले संडे बाजार पर भी नजर आया। श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। यह सामान्य से लगभग आठ डिग्री नीचे है। सोमवार को भी वादी के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। अलबत्ता, सोमवार की शाम के बाद इसमें सुधार की गुंजाइश है। इस बीच, गुलमर्ग केबल कार के एक अधिकारी के अनुसार, बारिश और हिमपात के बीच कड़क रही बिजली को देखते हुए एहितयातन गंडोला के दूसरे चरण को बंद कर दिया गया है।

पढ़ेंः धूप के बीच दो घंटे बारिश, आ गई बाढ़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।