Snow Moon 2025: आज रात रोशनी से नहा उठेगा आसमान, हर साल फरवरी में देखने को मिलता है ऐसा नजारा; जानें क्यों है खास
Snow Moon In India हर साल के दूसरे पूर्णिमा को स्नो मून कहा जाता है। इस दिन चांद पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सबसे दूर बिंदु पर पहुंच जाता है इस वजह से ...और पढ़ें

Snow Moon 2025: चांद-सितारों और आसमान को निहारने में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आज यानी बुधवार (12 फरवरी 2025) का दिन बेहद खास है। आज फलक पर चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण दिखेगा और दुधिया रंग की रोशनी से धरती को सराबोर कर देगा।
हर साल के दूसरे पूर्णिमा को 'स्नो मून' कहा जाता है। इस दिन चांद पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सबसे दूर बिंदु पर पहुंच जाता है, इस वजह से उत्तरी गोलार्ध पर सबसे ज्यादा बर्फ पड़ती है। स्नो मून तब दिखता है जब यह पृथ्वी के सामने सूरज के ठीक सीध में होता है। इस दौरान चांद आम दिनों के मुकाबले थोड़ा छोटा भी दिखता है।
इस चंद्र घटना को सर्दियों के मौसम में संसाधनों की कमी के कारण "हंगर मून" भी कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के सेल्टिक और पुरानी अंग्रेजी परंपराओं में अन्य लोकप्रिय नाम स्टॉर्म मून, आइस मून या बियर मून हैं।
Why not start your evening with a little Moon meditation? Look up on Feb. 12 to see the full moon. Take a look at our Moon photography guide to help you commemorate the occasion: https://t.co/wsS8WgGVL4 pic.twitter.com/0LoPBOUBMW
— NASA (@NASA) February 11, 2025
क्या है Snow Moon और भारत में कब दिखेगा?
स्नो मून यूरोपीय-अमेरिकी सभ्यता का शब्द है। नासा के अनुसार, "स्नो मून" शब्द अमेरिका में कुछ मूल अमेरिकी जनजातियों की ओर से सर्दियों के दूसरे पूर्णिमा को दिया गया ऐतिहासिक नाम है। फरवरी के महीने में यूरोप और अमेरिका में ठंड अपने चरम पर होती है। इस दौरान पूर्णिमा की रात को 'स्नो मून' कहा जाता है
भारत में स्नो मून 12 फरवरी की शाम 7:23 बजे दिखेगा। सूर्यास्त के वक्त चांद पूर्व में उदय होगा और आधी रात को चरम पर होगा। स्नो मून को देखने का सबसे अच्छा समय आधी रात को है।
यह भी पढ़ें:
Black Moon 2024: 31 दिसंबर को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नोट करें ब्लैक मून देखने का सही समय

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।