विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय से अचानक निकलने लगा धुआं, मची भगदड़

Published: Wed, 28 Feb 2024 11:10 AM (IST)

केरल के तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक तकनीकी खराबी आई जिसके कारण लोगों को दिक्कतों ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय से अचानक निकलने लगा धुआं
वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय से अचानक निकलने लगा धुआं

पीटीआई, कोच्चि। तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार सुबह एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, उसके एक शौचालय से अचानक धुआं निकलने लगा और पास के यात्री केबिन में फैल गया।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि धुआं शौचालय में इनबिल्ट अग्निशामक यंत्र के सक्रिय होने के कारण निकला था।

अधिकारी ने कहा कि क्या यह शौचालय के अंदर धूम्रपान करने वाले किसी व्यक्ति के कारण हुआ है या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा, परिणामस्वरूप, समस्या का समाधान होने तक ट्रेन को यहां के पास अलुवा में लगभग 20 मिनट तक रोका गया और फिर सुबह करीब 9.24 बजे ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

अधिकारी ने कहा कि धुएं के कारण किसी भी यात्री को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई, अलुवा में रुकने के कारण होने वाली देरी को भी कवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- खतरे में सुक्खू सरकार! कांग्रेस ने हिमाचल भेजा अपना 'चाणक्य', कर्नाटक और गुजरात में बचाई थी पार्टी की साख

यह भी पढ़ें- यूपी में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना; 20 टुकड़े कर शव को दो बैग में भरकर फेंका, प्राइवेट पार्ट भी काटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।