विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खतरे में सुक्खू सरकार! कांग्रेस ने हिमाचल भेजा अपना 'चाणक्य', कर्नाटक और गुजरात में बचाई थी पार्टी की साख

Published: Wed, 28 Feb 2024 09:30 AM (IST)

DK Shivakumar डी के शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त करते हुए हिमाचल ...और पढ़ें

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार गिरने का खतरा मंडरा रहा है।(फोटो सोर्स: जागरण)
हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार गिरने का खतरा मंडरा रहा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. हिमाचल राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई।
  2. कांग्रेस ने डी के शिवकुमार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आब्जर्वर नियुक्त किया है।
  3. डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाने में निभाई थी अहम भूमिका।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DK Shivkumar। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को मिली जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज (28 फरवरी) कहा कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सुक्खू सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

इसी बीच कांग्रेस ने डी के शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आब्जर्वर नियुक्त करते हुए हिमाचल (Himachal Politics) भेजा है। 'संकटमोचक' बनकर कई बार डी के शिवकुमार ने कांग्रेस को संकट से उबारा है।

डीके शिवकुमार को क्यों कहा जाता है कांग्रेस का संकटमोचक?

साल 2018 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ना भाजपा ना कांग्रेस, किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, बीजेपी बहुमत से पीछे थी। डीके शिवकुमार की राजनीतिक कौशल और रणनीति की वजह से कांग्रेस और जेडीएस का एक भी विधायक पाला नहीं बदल सका, जिसकी वजह से येदियुरप्पा सरकार बनती-बनती रह गई।

अहमद पटेल को राज्यसभा भेजने में निभाई अहम भूमिका

गुजरात के राज्यसभा चुनाव में उन्होंने अहमद पटेल को जिताने में एक अहम भूमिका निभाई थी। अहमद पटेल को राज्यसभा भेजने की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल ने गुजरात कांग्रेस के सभी 44 विधायकों को बेंगलुरु में अपने रिसॉर्ट में भेज दिया। इसका असर ये हुआ कि एक भी विधायक पाला नहीं बदल सका।

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक, गुजरात में बचाई पार्टी की साख, कौन हैं कांग्रेस के 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।