Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ब्रिटिश म्यूजियम से सीख रहे', इंग्लैंड में भारतीय की बाइक चोरी होने पर शशि थरूर ने कसा तंज

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 06:13 PM (IST)

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यूके में भारतीय इंफ्लुएंसर की बाइक चोरी होने पर ब्रिटिश शासन पर कटाक्ष किया। मुंबई के इंफ्लुएंसर योगेश अलेकारी की बाइक नॉटिंघम में चोरी हो गई जिसमें पासपोर्ट और जरूरी कागजात भी थे। थरूर ने इस घटना की तुलना ब्रिटिश म्यूजियम से की जहाँ भारतीय कलाकृतियों का संग्रह है।

    Hero Image
    मुंबई के एक इंफ्लुएंसर की बाइक इंग्लैंड के नॉटिंघम में चोरी हो गई (फोटो: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर अपनी एक टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होने यूके में एक भारतीय इंफ्लुएंसर की बाइक चोरी होने पर ब्रिटिश शासन पर चुटील व्यंग्य कसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल मुंबई के एक इंफ्लुएंसर की बाइक इंग्लैंड के नॉटिंघम में चोरी हो गई। जब ये बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी, तो शशि थरूर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। थरूर ने कहा कि वे ब्रिटिश म्यूजियम से सीख रहे हैं।

    मुंबई के इंफ्लुएंसर की बाइक चोरी

    मामला मुंबई के 33 साल के इंफ्लुएंसर योगेश अलेकारी से जुड़ा है। उन्होंने मई में अपनी केटीएम बाइक से वर्ल्ड टूर शुरू किया था। करीब 24,000 किलोमीटर और 17 देशों की यात्रा के बाद योगेश यूके पहुंचे थे। यहां से उन्हें अफ्रीका के लिए निकलना था। लेकिन 28 अगस्त को इंग्लैंड के नॉटिंघम के वोलाटन पार्क में उन्होंने अपनी बाइक पार्क की और फिर नाश्ता करने चले गए।

    करीब 1 घंटे बाद जब वह वापस आए, तो वहां से बाइक गायब थी। उन्होंने बताया कि उनका पासपोर्ट, पैसे और कुछ डॉक्यूमेंट भी बाइक में भी थे, जो अब गायब हो चुके थे। इसका पोस्ट ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थरूर ने इसकी तुलना ब्रिटिश म्यूजियम से कर दी, जहां भारतीय कलाकृतियों का शानदार कलेक्शन है।

    थरूर ब्रिटिश राज पर तंज कसने के लिए काफी पॉपुलर हैं। एक बार ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन डिबेट में उन्होंने कह दिया था कि कोई आश्चर्य नहीं कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूरज कभी अस्त नहीं होता था, क्योंकि अंधेरे में भगवान भी अंग्रेजों पर भरोसा नहीं कर सकते थे। बता दें कि इंग्लैंड पुलिस को अभी तक योगेश की बाइक नहीं मिल पाई है।

    यह भी पढ़ें- 'चीन के साथ संबंधों में सुधार से मजबूत होगा भारत', शशि थरूर ने बताया समय की मांग

    comedy show banner
    comedy show banner