Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार का एलान, इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए 12 वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 09:53 PM (IST)

    Shanti Swarup Bhatnagar Award देश के 12 युवा वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिलेगा। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सोमवार को वर्ष 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसमें पांच लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

    Hero Image
    वैज्ञानिकों को मिलेगा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, पीटीआई। देश के 12 युवा वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिलेगा। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सोमवार को वर्ष 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की।

    45 वर्ष से कम उम्र के वैज्ञानिकों दिया जाता है पुरस्कार

    यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है। इसमें पांच लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सीएसआईआर के पहले महानिदेशक की स्मृति में स्थापित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा आमतौर पर 26 सितंबर को संस्थान के स्थापना दिवस पर की जाती है। लेकिन इस बार घोषणा पहले की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- UGC ने शिक्षकों के लिए शुरू किया क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, दो से तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य

    इन वैज्ञानिकों के नामों का हुआ एलान

    जिन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें सीएसआRआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी, कोलकाता के इम्यूनोलॉजिस्ट दीप्यमन गांगुली, सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ से माइक्रोबायोलॉजिस्ट अश्विनी कुमार, सेंटर फार डीएनए फिंगर प्रिंटिंग डायग्नोस्टिक्स, हैदराबाद के जीवविज्ञानी मदिका सुब्बा रेड्डी, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के अक्कट्टू टी बीजू, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे के देबब्रत मैती शामिल हैं।

    इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित

    गांगुली को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कोविड महामारी को लेकर महत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए सम्मनित किया जाएगा। अश्विनी कुमार और सुब्बा रेड्डी को जीव विज्ञान और बीजू और मैती को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिलेगा। पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान श्रेणी में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-गांधीनगर के विमल मिश्रा को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इंजीनियरिंग विज्ञान श्रेणी में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली के दीप्ति रंजन साहू और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास के रजनीश कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।

    गणित के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान-बेंगलुरु के अपूर्व खरे और माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब इंडिया, बेंगलुरु के नीरज कयाल को पुरस्कार के लिए चुना गया है। भौतिक विज्ञान की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान-बेंगलुरु के अनिंद्य दास और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई के बासुदेब दासगुप्ता को पुरस्कृत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- SC में उठी कुत्तों के काटने की गंभीर समस्या, वकील के हाथ में देखी पट्टी तो CJI ने पूछा- कैसे हुआ यह सब?