Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ऑक्सीजन कम कर दिया, उसे मार डालो...', कोविड महामारी के दौरान डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; अब हुआ ऑडियो वायरल

    Updated: Fri, 30 May 2025 02:03 PM (IST)

    जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक डॉक्टर शशिकांत देशपांडे उस समय अतिरिक्त जिला सर्जन थे और उन्होंने अपने सहयोगी डॉक्टर शशिकांत डांगे को फोनकर कहा उस महिला को मार डालों। डॉ. डांगे उस वक्त कौसर फातिमा के पास ही थी और यह बात सुनते ही वह अंदर तक हिल गए। डॉ. डांगे ने बताया कि उस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पहले ही कम कर दिया गया था।

    Hero Image
    डॉक्टर ने महिला मरीज को मारने के दिए थे निर्देश (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और केरल और महाराष्ट्र से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबका दिल झकझोर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में एक सरकारी डॉक्टर ने अपने सहयोगी को एक महिला कोविड मरीज को मार डालने का आदेश दिया था। यह मामला उस वक्त का है जब देश कोविड महामारी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा था और सारे अस्पताल भर हुए थे।

    सरकारी डॉक्टर का ऑडियो वायरल

    सरकारी डॉक्टर और उसके सहयोगी का ऑडिया अब वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र की रहने वालीं कौसर फातिमा 2021 में कोरोना पॉजिटिव हो गई थी, जिसे लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त अस्पतालों में संसाधनों की कमी थी और मरीजों की हालत गंभीर भी थी।

    जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक, डॉक्टर शशिकांत देशपांडे उस समय अतिरिक्त जिला सर्जन थे और उन्होंने अपने सहयोगी डॉक्टर शशिकांत डांगे को फोनकर कहा, "उस महिला को मार डालों।" डॉ. डांगे उस वक्त कौसर फातिमा के पास ही थी और यह बात सुनते ही वह अंदर तक हिल गए।

    चुप रहे डॉक्टर डांगे

    डॉ. डांगे ने बताया कि उस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पहले ही कम कर दिया गया था और इस बातचीत के दौरान जाति आधारित अपशब्द भी इस्तेमाल किए गए। उस वक्त डॉ. डांगे चुप रहे क्योंकि उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद कौसर फातिमा ठीक होकर वापस घर चली गई।

    दोनों डॉक्टरों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे कौसर के परिवार वालों को गहरा आघात पहुंचा है। कौसर के पति ने अब पुलि में शिकायत दर्ज कराई है।

    पुलिस ने कई धाराओं में मामला किया दर्ज

    पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर देशपांडे के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस डॉक्टर डांगे से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले ने मरीज के परिवार वालों के साथ-साथ पूरे समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है और लोग यह सवाल कर रहे हैं कि कोविड के सबसे बुरे दौर के समय इंसानियत का स्तर क्या था?

    पहलगाम अटैक के 96 घंटे के भीतर ही हमले की फुल तैयारी में थी नेवी, INS विक्रांत से रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा

    comedy show banner
    comedy show banner