Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए, 27 साल की यह लड़की सेक्स चेंज करा कर क्यों बन गया लड़का

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2016 02:59 PM (IST)

    27 वर्षीय लड़की अपना अपना सेक्स चेंज करवा कर लड़का बन गया। इसके पीछे की कहानी सुनकर अाप भी हैरान रह जाएंगे

    इंदौर। युवावस्था तक लड़की की जिंदगी जीने वाली कोमल अब लड़का बन गया है। इंदौर की कोमल सेक्स चेंज करा कर कबीर बन गई। अब कबीर अपने नए जेंडर से खुश है। युवावस्था से ही कबीर के ब्रेन में केमिकल रिएक्शन शुरू हो चुकी थी और वह खुद से लड़ रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे लगता था कि वह लड़का है, ब्रेन में हमेशा लड़के वाली अनुभूति रहती थी। उसने कहा कि आखिरकार कब तक मैं खुद से लड़ता, मैंने फैसला लिया और अब मेरे साथ मेरा पूरा परिवार, मेरे सभी दोस्त हैं। नई जिंदगी पाकर मैं बहुत खुश हूं।

    लड़की ने किया छात्र से 'Rape' ! होटल बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध, यूं खुला राज

    एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक फोर्टिस शालीमार बाग के प्लास्टिक ऐंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग की एचओडी ने कहा कि एमपी के इंदौर की रहने वाली 27 वार्षीय कोमल (अब कबीर) को बचपन से ही लगता था कि उसमें कुछ गड़बड़ है। इस तरह की गड़बड़ी को मेडिकली जेंडर डायसोफोरिया कहा जाता है। इस मामले में फिजिकली उसकी शरीर महिला की थी लेकिन दिमाग मर्दों जैसा था।

    प्रेमी-मंगेतर को दिया धोखा, गैर मर्दों से संबंध बनाने युवती का video से खुलेगा राज

    डॉक्टर ने कहा कि जब वह यहां इलाज के लिए आए तो इंटरनैशनल गाइडलाइंस के अनुसार उनका ट्रीटमेंट शुरू किया गया। डॉक्टर ने कहा कि मेल से फीमेल केवल एक सर्जरी में संभव है, लेकिन फीमेल से मेल बनाने में तीन सर्जरी करनी होती है और हर सर्जरी में तीन से छह महीने का गैप जरूरी है। डॉक्टर ने कहा कि इस मामले में सबसे पहले दो सायकायट्ररिस्ट मरीज की जांच करते हैं, जिसमें से एक ट्रीटिंग अस्पताल से बाहर का होता है।

    परिवार का मिला साथ

    डॉक्टर के मुताबिक कबीर का केस इसलिए भी दूसरों के अलग है क्योंकि उसने खुद को छुपाकर यह सर्जरी नहीं की है। इसमें उसे दोस्तों और परिवार का भी पूरा साथ मिला। डॉक्टर ने कहा कि अब यह सर्जरी धीरे-धीरे आम हो रही है और कबीर जिस प्रकार सामने आकर बात कर रहा है, इससे दूसरे लोगों को भी फैसला लेने में मदद मिलेगी।

    जानिए कैसे होता है सर्जरी

    सबसे पहले हार्मोन चेंज के लिए इंडोक्रोनोलॉजिस्ट के पास भेजा जाता है, वहां पर हार्मोनल थेरपी शुरू कर दी जाती है। इससे कोमल में पुरुष वाला चेंज शुरू हो गया। इसके बाद पहली सर्जरी में ब्रेस्ट रिडक्शन किया जाता है, यह डेढ़ से दो घंटे की सर्जरी होती है। इसमें लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है।

    पहली सर्जरी के तीन महीने बाद दूसरी सर्जरी की गई जिसमें यूट्रस, ओवरी और पार्ट ऑफ यूरिनरी को निकाला गया। यह भी डेढ़ से दो घंटे की सर्जरी होती है, जिसमें लगभग एक लाख रुपये का खर्च है।

    यह कंस्ट्रक्टिव सर्जरी होती है, इसमें मरीज के अंदर पेनिस, यूरिन पाइप, स्क्रोटम बनाया गया, यह लगभग 8 से 10 घंटे की सर्जरी थी। कोमल में यह सर्जरी हुए छह महीने से ज्यादा समय हो गया है, उसमें काफी बदलाव आ चुका है और वह अब पूरी तरह से लड़का बन चुका है।

    पढ़ेंः सोशल मीडिया में छाई इस महिला की तस्वीर, जानिए क्या है मामला