Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी के संकल्‍पों से देशवासियों को जोड़ेगा 'सेवा पर्व', रोचक प्रतियोगिता में कौन-से सवाल पूछे गए?

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 07:56 PM (IST)

    PM Modis 75th Birthday Campaign NaMo App Seva Parv प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप पर सेवा पर्व-2025 नामक एक डिजिटल अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसका उद्देश्य नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ना है। इसमें नौ गतिविधियां शामिल हैं जिनमें क्‍या है खास..?

    Hero Image
    सेवा पर्व 2025 नमो एप पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर डिजिटल स्वयंसेवा पहल

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऐसा डिजिटल अभियान नमो एप पर शुरू किया गया, जो आम नागरिकों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए इसमें उनकी भागीदारी बढ़ाए। सेवा पर्व- 2025 के नाम से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अभियान के उद्देश्य में पीएम मोदी की सेवा भावना के सम्मान के साथ ही देशवासियों को भी इससे जोड़ना है। इसके लिए अभियान में कुल नौ गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिसमें सेवा कार्यों में सहभागिता सहित मोदी और स्वयं के गुणों के मिलान जैसी रोचक गतिविधियां भी शामिल हैं।

    नमो एप: 15 दिवसीय डिजिटल स्वयंसेवा पहल

    पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने का अनूठा प्रयोग है। इसके माध्यम से जनता को सेवा कार्यों में हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया गया है। 'सेवा ही संकल्प और राष्ट्र प्रथम' की प्रेरणा से जुड़ी इन गतिविधियों में देशवासी अपनी इच्छानुसार सहभागिता कर सकते हैं। इनमें सबसे रोचक खुद में मोदी के गुणों की खोज करने की प्रतियोगिता। इसमें तमाम तरह की परिस्थितियों को प्रश्न के रूप में दिया गया है।

    उदाहरण के तौर पर,

    आज कोई राष्ट्र स्तरीय अभियान शुरू करेंगे तो किस बिंदु पर अधिक केंद्रित करेंगे? इसके विकल्प हैं- समाज को सामूहिकता में भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना, क्षेत्र या व्यक्तिगत हितों से ऊपर जिस कार्य का लाभ सभी नागरिकों के लिए प्रासंगिक हो।

    ऐसा ही एक प्रश्न है कि संकट के दौर में आपकी प्राथमिकता क्या होगी? उत्तर के लिए सख्त कदम और आशा के साथ सामूहिक एकता के प्रयास जैसे विकल्प सुझाए गए हैं।

    कुछ प्रश्न ऐसे हैं कि भारत के दीर्घकालिक विकास के लिए आपकी प्राथमिकताएं क्यों होंगी? आप वैश्विक मंच पर अपने आप को कैसे प्रस्तुत करेंगे? ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर जब उपयोगकर्ता दे देंगे अंत में निष्कर्ष के रूप में ऑटो जेनरेटेव उत्तर आएगा कि आपका व्यक्तित्व कैसा है।

    यह हैं अन्य आठ गतिविधियां

    • सबका साथ, सबकी सेवा: इसके तहत लोग 15 सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान आदि कार्यक्रम शामिल हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के बाद प्रतिभागी अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं और उन्हें लीडरबोर्ड व प्रमाण-पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
    • वर्चुअल प्रदर्शनी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा शीर्षक से नमो एप पर एक वर्चुअल प्रदर्शनी बनाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के 75 वर्षों की झलक देखने को मिलती है। मोदी माइलस्टोन फोटोबूथ फीचर में लोग पीएम की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
    • एआई शुभकामना रील: एआई शुभकामना रील का विकल्प भावनात्मक जुड़ाव के लिए है। नागरिक पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत एआई-जेनरेटेड जन्मदिन की शुभकामनाएं बना सकते हैं।
    • अपने नमो को जानें: नो योर नमो क्विज ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागियों को पीएम मोदी के जीवन और नेतृत्व से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने पर अंक और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
    • मैं भी मोदी: एक प्रतीकात्मक सामूहिक भाव प्रदर्शन के लिए 'मैं भी मोदी' नाम से अभियान में नागरिक सेवा करते हुए अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। सभी तस्वीरें मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का एक बड़ा कोलाज बनाती हैं।
    • नमो पुस्तक संग्रह: इसके तहत नमो एप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक जीवन यात्रा से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है।
    • नमो मर्चेंडाइज: इस गतिविधि के विकल्प में टी-शर्ट और मग से लेकर टोपियों तक प्रदर्शित की गई हैं। उपयोगकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के बिल्कुल नए नारों वाले उत्पाद चुन सकते हैं और उन्हें नमो एप के माध्यम से सीधे आर्डर कर सकते हैं।
    • विश्व की शुभकामनाएं: वर्ल्ड विशेज फीचर दुनिया भर के नेताओं और हस्तियों के शुभकामना संदेश एक साथ दिखाता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक पहचान को विशेष रूप से रेखांकित करने के लिए है।

    यह भी पढ़ें- 2024 की कौन कहे, 2029 में भी पीएम पद की वैकेंसी नहीं, केंद्रीय मंत्री पारस ने विपक्ष की एकता पर किया तंज