विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 दिसंबर को होंगे भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने नई समयसीमा की दी मंजूरी

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Thu, 03 Nov 2022 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 12:52 PM (IST)

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने संशोधित संविधान के मसौदे को नियमों के अनुसार आईओए ...और पढ़ें

भारतीय ओलंपिक संघ के 10 दिसंबर को होंगे चुनाव
भारतीय ओलंपिक संघ के 10 दिसंबर को होंगे चुनाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संविधान का मसौदा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए नई समयसीमा (timeline) को मंजूरी दे दी है। भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव 10 दिसंबर को होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने इसके पहले सुझाव दिया था कि संविधान का मसौदा 7 नवंबर तक जमा किया जाए और चुनाव 3 दिसंबर तक पूरा किया जाए।

कोर्ट की इस पीठ ने संशोधित संविधान के मसौदे को दी अनुमति

गुरुवार को न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने संशोधित संविधान के मसौदे को नियमों के अनुसार आईओए के सदस्यों के बीच प्रसारित करने की भी अनुमति दी, ताकि इसे 10 नवंबर को होने वाली आम सभा की बैठक में अपनाया जा सके।

यह भी पढ़ें : Red fort Attack Case: सुप्रीम कोर्ट से मोहम्मद आरिफ को बड़ा झटका, मौत की सजा बरकरार

न्यायमूर्ति राव को 20 लाख रुपये का पारिश्रमिक भी तय

पीठ ने संविधान का मसौदा तैयार करने की व्यापक कवायद के लिए न्यायमूर्ति राव को 20 लाख रुपये का पारिश्रमिक भी तय किया है। साथ ही कहा कि वह आईओए के सदस्यों के बीच मसौदा संविधान के प्रसार के तौर-तरीकों को भी चाक-चौबंद करेंगे।

यह भी पढ़ें : CVC: प्रधानमंत्री मोदी बोले, हम बीते आठ सालों में अभाव और दबाव से बनी व्यवस्था को बदलने का कर रहे हैं प्रयास

सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी याचिका पर विचार करने से रोका

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की अदालतों को मसौदा संविधान या प्रस्तावित कार्यकारी समिति के चुनावों के संबंध में किसी भी याचिका पर विचार करने से रोक दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसी सभी याचिकाएं केवल इसके द्वारा ही ली जाएंगी।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की होनी है बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर को आईओए और उसके चुनावों के प्रारूप संविधान में संशोधन के लिए समयसीमा को मंजूरी दी थी, जैसा कि 27 सितंबर को स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ बैठक में सहमति हुई थी। इसने 3 दिसंबर को IOA की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने को मंजूरी दी थी, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की बैठक 5 दिसंबर को होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।