विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के सतना में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी पत्नी को बचाने पानी में कूदे पति की डूबने से गई जान

Published: Mon, 04 Aug 2025 03:15 PM (IST)

सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। परसमनिया चौकी के पास तालाब में पत्नी को बचाने की ...और पढ़ें

तालाब में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति की डूबने से गई जान। (फाइल फोटो)
तालाब में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति की डूबने से गई जान। (फाइल फोटो)

जेएनएन, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत परसमनिया चौकी के पास पत्नी को बचाने के प्रयास में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बता दें कि ये हृदयविदारक घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त की है जब राज बहादुर सिंह, पिता किशोर सिंह गोंड, निवासी परसमनिया अपने परिजनों के साथ पास के तालाब में नहाने गया था।

कुछ दिन पहले ही गई थी बच्चे की जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राज बहादुर के परिवार में कुछ दिन पूर्व एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के पास स्थित तालाब पर स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान राज बहादुर की पत्नी अंजू तालाब में अचानक फिसलकर गहरे पानी में गिर गई। पत्नी को डूबता देख राज बहादुर ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद पत्नी को बाहर निकालने में सफल भी रहा।

पूरे गांव में गमगीन माहौल

इस दौरान अंजू तो बच गई लेकिन राज बहादुर खुद गहरे पानी में फंस गया और डूब गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और उसे बाहर निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में राज बहादुर को लेकर उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांववाले और परिजन अभी भी घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें: MP News: 'इस्लाम कुबूल कर निकाह करो...', प्रेमी ने हिंदू युवती का गला रेता

यह भी पढ़ें: MP News: सतना में बेखौफ बदमाशों का आतंक, व्यापारी के घर पर की फायरिंग; दहशत में आया परिवार