विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर आज से रूस के दौरे पर, रूसी विदेश मंत्री और डिप्टी PM से मिलेंगे; द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

Published: Mon, 25 Dec 2023 06:30 AM (IST)

विदेश मंत्री मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच ...और पढ़ें

विदेश मंत्री जयशंकर आज से रूस के दौरे पर (file photo)
विदेश मंत्री जयशंकर आज से रूस के दौरे पर (file photo)

HighLights

  1. रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ भी बात करेंगे
  2. उप प्रधानमंत्री और उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात करेंगे

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रूस जाएंगे। यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि वह मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के हिस्से के रूप में 25 से 29 दिसंबर तक रूस का दौरा करेंगे। यहां वह रूस के उप प्रधानमंत्री और उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात करेंगे। वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ भी बात करेंगे।

वार्षिक शिखर सम्मेलन इस साल भी नहीं होगा

आम लोगों और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश मंत्री मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि, दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, खासकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यह स्पष्ट हो गया है कि भारत-रूस नेताओं का वार्षिक शिखर सम्मेलन इस साल भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ेंः फ्रांस में एयरबस अटलांटिक के 700 से अधिक कर्मचारी पड़े बीमार, क्रिसमस डिनर के बाद बिगड़ी तबीयत