विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rojgar Mela 2023: PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, इन विभागों में मिली नौकरी

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 28 Oct 2023 01:34 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2023 02:08 PM (IST)

PM Modi in Rojgar Mela 2023 पीएम मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र ...और पढ़ें

PM Modi in Rojgar Mela 2023 रोजगार मेले में बोलते हुए पीएम।
PM Modi in Rojgar Mela 2023 रोजगार मेले में बोलते हुए पीएम।

HighLights

  1. रोजगार मेले में पीएम ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र।
  2. पीएम बोले- रोजगार मेले युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण।

एजेंसी, नई दिल्ली। PM Modi in Rojgar Mela 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को मिली नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार केवल घोषणा ही नहीं करती काम भी करती है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि रोजगार मेला की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आज 50,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। दिवाली में अभी वक्त है, लेकिन 50,000 नियुक्ति पत्र पाने वालों के परिवारों के लिए यह मौका दिवाली से कम नहीं है। 

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में अब तक 9 लाख से अधिक दी गईं नौकरियां, UPA ने दिया था केवल 6 लाख को रोजगार: जितेंद्र सिंह

पीएम ने आगे कहा ,

रोजगार मेले युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में काम कर रही है। हम न केवल नौकरियां प्रदान कर रहे हैं बल्कि पूरी प्रणाली को पारदर्शी भी बना रहे हैं। हमने न केवल भर्ती प्रक्रिया को सही किया, बल्कि कुछ परीक्षाओं का पुनर्गठन भी किया। कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती चक्र में लगने वाला समय अब आधा हो गया है।

पीएम ने कहा कि आज भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे हर सेक्टर में रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित गांव धोरडो को UN ने Best Tourism Village के रूप में सम्मानित किया है, जो बड़ी उपलब्धि है।

पीएम ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे यहां पर्यटन की संभावना और अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना कितनी बढ़ गई है।

इन विभागों में मिली नौकरी

पीएम द्वारा युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों से हैं। देश भर से चुने गए ये कर्मचारी गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग और मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगे।