Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोन का झांसा, सस्ती प्रॉपर्टी का लालच... अमीरों से हड़प लिए 500 करोड़; कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग रोहन सलदान्हा?

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:50 PM (IST)

    कर्नाटक पुलिस ने रोहन सल्दाह नामक एक महाठग को गिरफ्तार किया है जिसने अमीर लोगों को लोन और प्रॉपर्टी के सौदे का लालच देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। वह खुद को उच्च-स्तरीय फाइनेंसर बताता था और आलीशान बंगले में ग्राहकों को बुलाकर विश्वास में लेता था। फिर पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठकर गायब हो जाता था।

    Hero Image
    500 करोड़ की ठगी करने वाले महाठग रोहन सल्दाह को किया गिरफ्तार। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में तमाम ठगी के मामले आए दिन आते रहे हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसे ठगी के मामले से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके जानने के बाद आप हैरान हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना भौकाल दिखाकर, बड़े-बड़े दिग्गजों से करोड़ों रुपयों की ठगी की है। जानकारी के अनुसार, इस ठग ने केवल धनी लोगों को अपना निशाना बनाया। उसने अमीर लोगों को बड़े लोन और प्रॉपर्टी के सौदे का लालच देकर 500 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं...

    कौन है ये महाठग?

    कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु से एक बड़े धोखेबाज को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम रोहन सल्दाह है। पुलिस ने बताया कि वह जेपिनमोगारु क्षेत्र में रहता था। मंगलुरु पुलिस ने आधी रात छापा मारने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस महाठग को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी और एसीपी रविश नायक जैसे बड़े अफसर छापेमापी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की।

    खुद को बताता था उच्च-स्तरीय फाइनेंसर

    जानकारी दें कि रोहन सलदान्हा खुद को एक उच्च-स्तरीय फाइनेंसर बताता था और मंगलुरु के जप्पिनामोगारू स्थित अपने आलीशान बंगले का इस्तेमाल ताकत, सफलता और भरोसे का भ्रम पैदा करने के लिए करता था।

    किसको निशाना बनाता था?

    शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि रोहन सलदान्हा जिला और राज्य भर के अति-धनी व्यक्ति और उद्यमी को अपना निशाना बनाया था। बताया जा रहा है कि वह संभावित ग्राहकों को अपने आलीशान घर और कार्यालय में आमंत्रित करता था। इसके बाद वह इन ग्राहकों के साथ ट्रस्ट बनाता था। बाद में वह 100 करोड़ या उससे भी ज़्यादा के ऋण की व्यवस्था करने की पेशकश करता था।

    कैसे जीतता था लोगों का भरोसा?

    सबसे ध्यान देने वाली बात है कि अपने क्लाइंट्स का भरोसा जीतने के लिए इलाके के एक मशहूर वकील के नाम से एक नकली वकील को पेश करता और लोगों को दस्तावेज़ों के सत्यापन और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उस वकील से बात करवाता।

    इसके बाद वह इन लोगों से पंजीकरण और स्टांप ड्यूटी के लिए पैसे मांगता था। यह रकम करोड़ों में होती थी और कुछ मामलों में तो उसने 10 करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए। अपने ग्राहकों से पैसे वसूलने के बाद वह किसी को बिना बताए गायब हो जाता था। इससे उसके शिकार सदमे में और ठगी का शिकार हो जाते।

    बंगले में मिले गुप्त पक्ष

    पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि उसके बंगले में कई महंगे सामान पाए गए। इतना ही नहीं उसने अपने घर में कई छुपने की भी जगह बना रखी थी। पुलिस का मानना है कि घर में ऐसी जगहें उसने अचानक गायब होने और लंबे समय तक लोगों की नज़रों से दूर रहने में मदद करने के लिए बनाया गया था।

    पुलिस मामला किया दर्ज

    पुलिस ने बताया कि रोहन सलदान्हा के खिलाफ अभी तक तीन आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक मामला मंगलुरु में और दो अन्य मामले चित्रदुर्ग में दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने शक जताया कि कई और पीड़ित हो सकते हैं जिन्होंने शर्मिंदगी या डर के कारण अभी तक धोखाधड़ी की रिपोर्ट नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठग गिरोह का भंडाफोड़, मनोरंजन बैंक के नोटों से की 40 लाख की ठगी; 4 आरोपी गिरफ्तार