विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी: लापता छात्रों की तलाश के लिए शिकारी हिल्‍स रवाना हुई रेसक्‍यू टीम

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 01:12 PM (IST)

लापता NIT हमीरपुर विद्यार्थियों की खोज में शिकारी देवी हिल्‍स के लिए शुक्रवार को राहत दल को रवाना किया गया है।

मंडी: लापता छात्रों की तलाश के लिए शिकारी हिल्‍स रवाना हुई रेसक्‍यू टीम
मंडी: लापता छात्रों की तलाश के लिए शिकारी हिल्‍स रवाना हुई रेसक्‍यू टीम

मंडी (एएनआई)। मंडी जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित शिकारी देवी हिल्स में NIT के लापता 4 छात्रों की तलाश के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को 40 सदस्यीय रेसक्यू टीम रवाना किया है। इस सर्च अभियान में आर्मी हेलीकॉप्टर भी जुटी है। 20-20 लोगों की दो रेसक्यू टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम करेंगी।

बताया जा रहा है कि शिकारी देवी मंदिर से पहले पुलाह गांव आता है, जहां पर 3 से 4 बर्फ फीट तक बर्फबारी हुई है। रेसक्यू टीम के सदस्य पुलाह गांव तक पहुंच सकते है, लेकिन उसके आगे टीम के सदस्यों का जाना संभव नहीं है। इसके बाद शिकारी देवी का मंदिर और चारों तरफ घने जंगल हैं। बताया जा रहा है कि वहां करीब 9 से 10 फीट तक हिमपात हुई है।

यह भी पढ़ें: सुबह लापता छात्रा शाम में बनारस में मिली

बता दें गत 6 जनवरी को एनआईआईटी हमीरपुर के चार छात्र परिजनों को बताए बगैर शिकारी देवी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी ये वापस नहीं लौटे। छात्रों के घर न लौटने पर दो छात्रों के परिजनों ने एसडीएम से संपर्क किया उन्हें ढूंढने में मदद मांगी। एसडीएम की ओर से पुलिस को तलाश के आदेश दिए। पुलिस व छात्रों के परिजनों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि 6 जनवरी को बारिश हो रही थी तभी चार छात्रों को शिकारी देवी की तरफ जाते देखा गया था।

यह भी पढ़ें: छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।