Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kumar Shahani: नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर कुमार साहनी, 83 की उम्र में तोड़ा दम

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 09:30 PM (IST)

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक कुमार साहनी का शनिवार देर रात निधन हो गया।फिल्म निर्देशक के अलावा वह शिक्षाविद् और लेखक भी थे। उन्होंने द शॉक आफ डिजायर एंड अदर एसेज नामक किताब लिखी है। साहनी ने माया दर्पण जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी कहानी बताने की अनूठी शैली ने उन्हें दूसरों से अलग बनाया था। साहनी ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीच्यूट आफ इंडिया से पढ़ाई की।

    Hero Image
    नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर कुमार साहनी (Image: X)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक कुमार साहनी (83) का शनिवार देर रात महानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे। साहनी को समानांतर सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म निर्देशक के अलावा वह शिक्षाविद् और लेखक भी थे। उन्होंने 'द शॉक आफ डिजायर एंड अदर एसेज' नामक किताब लिखी है। साहनी ने 'माया दर्पण' और 'तरंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी कहानी बताने की अनूठी शैली ने उन्हें दूसरों से अलग बनाया था। साहनी ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीच्यूट आफ इंडिया से पढ़ाई की।

    ऋत्विक घटक के पसंदीदा छात्रों में से एक

    वह मशहूर फिल्म निर्देशक ऋत्विक घटक के पसंदीदा छात्रों में से एक थे। साहनी ने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित 'माया दर्पण' नामक फिल्म बनाई थी, जिसे बेस्ट फीचर फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने 'तरंग', 'ख्याल गाथा', 'कस्बा' और 'चार अध्याय' समेत कई समानांतर फिल्मों का निर्देशन किया। 1997 में साहनी की 'चार अध्याय' प्रदर्शित हुई, जो गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के 1934 के उपन्यास पर आधारित थी।

    साहनी ने न सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार जीते बल्कि अलग-अलग समय में तीन फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम किए। 1973 में 'माया दर्पण', 1990 में 'ख्याल गाथा' और 1991 में 'कस्बा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

    यह भी पढ़ें: मणिपुर के दो गांवों से मिले भारी मात्रा में हथियार, मोर्टार और गोला-बारूद, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

    यह भी पढ़ें: जागरण Exclusive: राजनैतिक दलों को चंदा पूरी तरह से डिजटल होना चाहिए- विजय हंसारिया