Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengaluru Stampede: 'लाखों लोग आए थे', बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर बोले डीके शिवकुमार; भाजपा ने हादसे पर उठाए सवाल

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 06:42 PM (IST)

    Bengaluru Stampede बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं।

    Hero Image
    बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान डीके शिवकुमार भी मौजूद थे (फोटो: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे के बाद परेड को स्थगित कर दिया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हादसे में मरने वालों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ (Bengaluru Stampede) को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लाखों लोग आए थे।' शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वे आरोप लगाने के लिए हैं और हम सुरक्षा देने के लिए। मैं अस्पताल जा रहा हूं।'

    वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'बेंगलुरु में जश्न का माहौल बुरे सपने में बदल गया। कर्नाटक सरकार की खराब योजना और कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई। इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है। जवाबदेही तय की जानी चाहिए। लापरवाही के कारण जान गई, संयोग से नहीं।' 

    अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

    कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'राज्य सरकार को इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब ​​पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विक्टरी रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह घटना हुई।' बीवाई विजयेंद्र अस्पताल में घायलों से मिलने भी पहुंचे।

    यह भी पढ़ें:  ' सभी जोश में थे, हम लोगों पर लाठी...' चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर क्या बोले डीके शिवकुमार?