Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI की जयपुर में ब्रांच में 6 महीने में मिले 64 नकली नोट, बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई FIR

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 10:31 PM (IST)

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नकली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से जयपुर स्थित आरबीआई में पिछले छह महीनों में 64 नकली नोट पाए गए हैं। इनमें 100 200 500 और 2000 रुपये के नोट शामिल हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने छह मामले दर्ज किए हैं और आरबीआई और पुलिस दोनों ही स्तरों पर जांच चल रही है।

    Hero Image
    RBI की जयपुर में ब्रांच में 6 महीने में मिले 64 नकली नोट

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) में नकली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से जयपुर स्थित आरबीआइ में पिछले छह महीनों में आए 64 नकली नोट पकड़े गए हैं।

    नोटों की जांच के दौरान उनके नकली होने का प्रमाण मिला है। इनमें एक सौ, दो सौ, पांच सौ एवं दो हजार रुपये के नोट शामिल हैं। गांधी नगर थाना पुलिस में जीरो नंबर की प्राथमिकी (एफआइआर) पर छह मामले दर्ज हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी नगर पुलिस थाना अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जयपुर आरबीआइ के प्रबंधक विशाल देसाई ने छह प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

    जनवरी से लेकर जून, 2025 तक विभिन्न जिलों की तिजोरियों से पैसे जयपुर स्थित आरबीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय में आए हैं। इनमें एक सौ से लेकर दो हजार तक के नोट शामिल हैं। आरबीआइ और पुलिस अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Fatehpur news: बिहार से यूपी पहुंचे नकली नोट, दो गुर्गे गिरफ्तार, सात हजार मिले