Move to Jagran APP

Ramadan 2022: देश में दो साल बाद रमजान पर फिर लौटी रौनक, दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज

Ramadan 2022 देश में कोरोना वायरस आने के बाद से त्योहारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा था। हालांकि अब देश में त्योहारों पर फिर से रौनक लौट आई है। रमजान का चांद दिखने के बाद देशभर के बाजार गुलजार नजर आए।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Sun, 03 Apr 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2022 08:00 AM (IST)
रमजान के बाद जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे लोग (फोटो: एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। देश भर में रमजान का चांद 2 अप्रैल को नजर आ गया है। रमजान का चांद दिखने के बाद आज से रोजे की शुरूआत हो गई है। इससे पहले रमजान का चांद दिखने के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान जामा मस्जिद में लगभग दो साल के बाद पहले जैसी रौनक नजर आई। काफी तादात में लोग तरावीह पढ़ने के लिए जामा मस्जिद पहुंचे।

loksabha election banner

वहीं, रमजान का चांद दिखने के बाद जामा मस्जिद के आसपास के बाजार भी गुलजार नजर आए। पहले रोजे को लेकर लोगों ने जामा मस्जिद के बाजारों में खरीदारी की।

इस दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर मोहम्मद सलीम ने बताया कि पिछले साल लाकडाउन के कारण लोगों का काम चौपट हो गया था, लेकिन अभी लोगों का काम भी अच्छा चल रहा है और लोग भी भारी संख्या में बाजार आ रहे हैं, बाजारों में पहली जैसी रौनक फिर लौट आई है।

आपको बता दें कि रमजान का चांद दिखने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को रमजान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि रमजान के पावन महीने की शुरुआत पर बहुत बहुत बधाई। रमजान का यह महीना लोगों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित करे। साथ ही यह हमारे समाज में शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को और भी बढ़ाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.