यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पुष्कर जा रही यात्रियों से भरी जीप और बस में टक्कर से 4 की मौत
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक दुखद सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई और ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि हादसा लाडनूं-सुजानगढ़ मार्ग पर हुई जब मोमासर गांव से पुष्कर जा रही यात्रियों से भरी जीप राजस्थान रोडवेज की एक बस से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
जीप और बस की टक्कर
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किस वजह से हुआ है, पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है।
तीन महिलाओं सहित चार की मौत
मृतकों की पहचान शारदा देवी, लिछमा, तुलची देवी और ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जबकि घायलों रूपा, भोजराज, मुरली और ममता का इलाज चल रहा है। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Accident: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
