राज, राजा और सोनम… Raja Raghuvanshi के वो आखिरी 9 घंटे; हनीमून हत्याकांड में सामने आए नए FACTS
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी सोनम को मुख्य आरोपी मानकर गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनम ने अपने पति की हत्या कर शव को मेघालय की एक खाई में फेंक दिया। सोनम ने तीन हत्यारों की मदद ली और हत्या की साजिश हनीमून के दौरान रची गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले ने देश को पूरी तरीके से हिला कर रख दिया है। इस प्रकरण में पुलिस राजा की पत्नी सोनम को मुख्य आरोपी मान रही है। पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
इस मामले में रोज एक नया खुलासा हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी और 23 मई को मेघालय में उसके शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने अनुसार, इस घटना को बहुत की सावधानी और एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।
कैसे हुई राजा रघुवंशी की हत्या?
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद 20 मई को ये कपल हनीमून के लिए मेघालय जाने लगा। माना जा रहा है कि इसी दौरान राजा की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने तीन हत्यारों आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और आनंद कुर्मी की मदद से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। इस मामले में राज कुशवाहा को मुख्य साजिकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है। राज कथित तौर पर सोनम के साथ प्रेम संबंध में था।
जानिए पूरा घटनाक्रम
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। सूत्रों की मानें नवविवाहित जोड़ा सुबह करीब 5.30 बजे नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे होटल से चेक आउट करके आधे घंटे बाद चेरापूंजी की सैर पर निकल पड़ा। इसी दौरान सोनम के अन्य तीनों साथी भी पास के होमस्टे में रूके थे। इन तीनों ने भी लगभग उसी समय चेक आउट किया।
वहीं, सुबह के करीब 10 बजे सोनम और राजा ने ट्रेक रूट पर करीब 2,000 कदम पूरे किए। इसी दौरान उनकी मुलाकात आनंद, आकाश और विशाल से हुई। इसी दौरान एक गाइड ने इन लोगों को साथ देखा था। इस गाइड की मदद से ही मामले को सुलझाने में मदद मिली।
बड़ी चालाकी से की गई राजा की हत्या
सूत्रों की मानें तो जैसे-जैसे आनंद, आकाश और विशाल धीरे-धीरे राजा से परिचित होते गए, सोनम ने अपनी चलने की रफ्तार धीरे कर ली। वहीं, बाकी चारों लोग आगे बढ़ते रहे। वहीं, उसी दिन दोपहर के साढ़े बारह बजे सोनम ने राजा की मां उमा रघुवंशी को फोन किया और बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह पैदल यात्रा करके थक गई है।
बताया जाता है कि इसके ठीक एक घंटे बाद दोपहर के करीब 1.30 बजे ये लोग मावलखियात से वेई सावडोंग झरने के पार्किंग स्थल पर पहुंचे। जैसे ही सोनम से संकेत मिला हत्यारों ने राजा पर वार किया। इसके बाद पति के शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया गया। अपने पति की हत्या के बाद सोनम ने अपने पति का फोन लिया और एक तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'सात जन्मों का साथ'।
हनीमून पर गया कपल अचानक हो गया लापता
इस घटना के बाद अचानक राजा और सोन के गायब होने की खबर सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसके बाद मामले की परत-दर परत खुलने लगी। ये कपल 23 मई को नोंगरियाट गांव में होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही गायब हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक पहाड़ी से नीचे गिरा मिला। 9 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया और उसकी गिरफ्तारी हुई।
राज की भी हुई गिरफ्तारी
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आकाश, विशाल और आनंद को उत्तर प्रदेश और इंदौर और सागर शहरों से गिरफ्तार किया। बाद में सोनम के कथित प्रेमी राज को बाद में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सोनम ने अपराध को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 20 लाख रुपये की पेशकश की, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या बयान का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: सोनम का कबूलनामा: 'हां मैं ही हूं राजा की कातिल', बेवफा पत्नी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
यह भी पढ़ें: 'सोनम के परिवार को सब कुछ पहले से पता था...' राजा की मां का सनसनीखेज खुलासा; प्रेमी राज की मां ने क्या कहा?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।