Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल का राजनाथ पर हमला, देश को धर्म के आधार पर बांटने का लगाया आरोप

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Mon, 12 Dec 2016 08:35 AM (IST)

    राहुल ने कहा, 'राजनाथ सिंह जी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है। क्या आपको यह लगा कि आप और आपके बॉस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ठीक वैसा ही कर रहे हैं।'

    नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर तंज कसा है। राहुल ने कहा, 'राजनाथ सिंह जी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है। क्या आपको यह लगा कि आप और आपके बॉस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ठीक वैसा ही कर रहे हैं।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि गृह मंत्री ने कठुआ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पाकिस्तान धार्मिक आधार पर भारत को बांटने का षड्यंत्र कर रहा है लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएगा।

    क्या बोले राजनाथ सिंह

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीदों के सम्मान में हुए समारोह में पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा भारत में छेड़े गए छद्म युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि आतंकवाद के सहारे पड़ोसी मुल्क चाहता है कि वह जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर देगा तो यह भूल जाए। पाकिस्तान को यह समझना होगा कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हो सकता, यह कायरों का हथियार है।

    राजनाथ ने आगे कहा कि पाकिस्तान याद रखे कि अगर इस बार युद्ध हुआ तो उसके 10 टुकड़े होंगे। चार युद्धों में उसने हमसे मुंह की खाई है। शायद वह भूल गया है कि 1971 के युद्ध के बाद उसके दो टुकड़े हुए।

    युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के दस टुकड़े होंगे : राजनाथ सिंह

    comedy show banner
    comedy show banner