विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी ने शेयर किया जयशंकर का फर्जी वीडियो? PIB ने बताई सच्चाई

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Sat, 17 May 2025 06:45 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को सूचित करने को अपराध बताया है। राहुल गांधी ...और पढ़ें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा, हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा, हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध था।

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के यह स्वीकार करने पर राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को इस कार्रवाई के बारे में सूचित किया था। उन्होंने पूछा कि इसकी अनुमति किसने दी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा, हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?

PIB ने बयान को लेकर क्या कहा?

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने यह दावा खारिज कर दिया है कि जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था। एक्स पर पोस्ट में पीआइबी की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने जयशंकर का एक बिना तारीख वाला वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान को आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई के बारे में सूचित किया है।

ऑपरेशन की शुरुआत में, हमने पाकिस्तान को मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया, हम सेना पर नहीं, आतंकी ढांचे पर हमला कर रहे हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (पीओजेके) में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री पर भड़के ओवैसी, बोले- 'यह गंदगी है, जेल भेज देना चाहिए'