Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी, पुथुपल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार चांडी ओमन जीते

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 12:57 PM (IST)

    Puthuppally Assembly Bypoll Results 2023 Update LIVE केरल में पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की तरफ से उम्मीदवार चांडी ओमन ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि चांडी ओमन 36454 से अधिक वोटों से जीते हैं। बीते 5 सितंबर को पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव हुए थे। पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव के लिए कुल 182 बूथों पर वोट डाले गए थे।

    Hero Image
    Puthuppally By Election Result 2023 LIVE पुथुपल्ली में कांग्रेस के चांडी ओमन आगे

    पुथुपल्ली (केरल), एजेंसी। Puthuppally By Election Result 2023 LIVE: केरल के पुथुपल्ली में मतगणना प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया है। 

    केरल में पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की तरफ से उम्मीदवार चांडी ओमन ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि चांडी ओमन 36,454 से अधिक वोटों से जीते हैं। बीते 5 सितंबर को पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव हुए थे। पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव के लिए कुल 182 बूथों पर वोट डाले गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुथुपल्ली उपचुनाव पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि पुथुपल्ली उपचुनाव में शानदार जीत मोदी और पिनाराई विजयन सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश है। बीजेपी और सीपीएम दोनों को पुथुपल्ली के लोगों ने उखाड़ फेंका है... केरल में किसी भी उपचुनाव में इतना भारी अंतर नहीं मिला है। संदेश बहुत स्पष्ट है...

    पुथुपल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि मैं इन नतीजों की उम्मीद कर रहा था क्योंकि पुथुपल्ली के लोग उन लोगों को दंडित करने की प्रतीक्षा कर रहे थे... यह उन लोगों के खिलाफ पुथुपल्ली में लोगों की अदालत द्वारा दी गई सजा है... सीपीएम और सरकार से मेरा अनुरोध है, कृपया केरल के लोगों को बताएं कि 'हमने जो किया उसके लिए हमें खेद है...

     "मैं इन नतीजों की उम्मीद कर रहा था क्योंकि पुथुपल्ली के लोग उन लोगों को दंडित करने का इंतजार कर रहे थे... यह उन लोगों के खिलाफ पुथुपल्ली में लोगों की अदालत द्वारा दी गई सजा है... सीपीएम और सरकार से मेरा अनुरोध है, कृपया लोगों को बताएं केरल में पुथुपल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता एके एंटनी कहते हैं, 'हमने जो किया उसके लिए हमें खेद है...'

    पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। पुथुपल्ली के लिए मतदान मंगलवार, 5 सितंबर को हुआ था। मतगणना प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी।

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के कारण पुथुपल्ली में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। पुथुपल्ली में मेन मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बीच है। कांग्रेस ने ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी CPI (M) ने इस निर्वाचन क्षेत्र से जैक सी. थॉमस को मैदान में उतारा है।

    कांग्रेस नेता ओमन चांडी ने केरल के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 1970 से 2023 तक राज्य में विधान सभा के सदस्य (MLA) के रूप में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

    केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। इनमें से 98 सीटें सत्तारूढ़ CPI (M) सरकार और उसके गठबंधन दलों की हैं। जबकि विपक्ष के पास 40 सीटें हैं।

    विशेष रूप से, यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गुट, नवगठित भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के बीच पहला चुनाव है।

    पुथुपल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और उत्तराखंड की बागेश्वर और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर तथा उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Ghosi Bypoll Result Live Update: घोसी में चौथे राउंड की काउंटिंग में सपा के सुधाकर सिंह 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, दारा सिंह चौहान पीछे

    यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ करेंगे 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी

    comedy show banner
    comedy show banner