Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप मेरी मां के आंसू पर चले गए, लेकिन ये नहीं बताया...', प्रियंका गांधी का केंद्र पर पलटवार

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 06:14 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर 26 बेकसूर नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने देश की रक्षा में लगे जवानों को नमन करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

    Hero Image
    प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने 26 बेकसूरों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 26 बेकसूरों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था।

    प्रियंका ने कहा, "मैं उन सभी जवानों को नमन करना चाहती हूं, जो हमारे देश के रेगिस्तानों में, घने जंगलों में, बर्फीली पहाड़ियों में... हमारे देश की रक्षा करते हैं। जो हर पल देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार रहते हैं। 1948 से लेकर अब तक- जब पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर पर हमला किया गया- हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में हमारे जवानों का बड़ा योगदान है।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल रक्षामंत्री जी ने 1 घंटे का भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बहुत सारी बातें की, लेकिन एक बात छूट गई। 22 अप्रैल 2025 को जब 26 देशवासियों को खुलेआम मारा गया, तो ये हमला कैसे और क्यों हुआ?

    प्रियंका गांधी, सांसद, वायनाड

    'देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?'

    कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं पूछना चाहती हूं कि देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या इस देश के प्रधानमंत्री की नहीं है? क्या इस देश के गृह मंत्री की नहीं है? क्या इस देश के रक्षा मंत्री की नहीं है? क्या इस देश के NSA की नहीं है?"

    आप इतिहास की बात करिए हम वर्तमान की बात करेंगे

    प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि जब सरकार यह दावा कर रही थी कि कश्मीर में आतंकवाद कैसे कम हुआ है? सरकार पर हमला बोलते हुए गांधी ने कहा कि आप इतिहास की बात करते रहिए हम वर्तमान की बात करेंगे। 

    गृह मंत्री जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाए कोई चारा नहीं था। सवाल है- आपने शरण दी क्यों?

    आतंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं और आप उन्हें शरण दे रहे हैं। आपने इस बात का जवाब अपने एक भी भाषण में क्यों नहीं दिया? जैसे ही शरण की बात उठी, गृह मंत्री इतिहास में चले गए। वे नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए। लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि सीजफायर क्यों हुआ, जंग क्यों रुकी?

    प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद

    प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी तो पूरा देश एकजुट था। प्रधानमंत्री जी ने श्रेय लिया लेकिन सिर्फ श्रेय लेने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ जब जंग होते-होते रुक गई। और यह एलान भारतीय सेना या सरकार ने नहीं किया बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने की। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का विभाजन करके दिखाया था।

    यह भी पढ़ें: 'कारतूस...रायफल वही, वैज्ञानिकों ने सुबह-सुबह कन्फर्म किया', अमित शाह ने बताई ऑपरेशन महादेव के पीछे की कहानी