विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जूनागढ़ पहुंचे PM मोदी, सोमवार को गिर नेशनल पार्क में करेंगे सफारी

Published: Sun, 02 Mar 2025 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 02 Mar 2025 10:14 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गुजरात यात्रा के दौरान गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और महादेव ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने वनतारा का दौरा किया।
पीएम मोदी ने वनतारा का दौरा किया।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के किए दर्शन।
  2. गिर नेशनल पार्क में बैठक में शामिल हुए।

पीटीआई, जामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने गृह राज्य गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक भी किया।

इससे पहले उन्होंने जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। तीन हजार एकड़ में फैला वनतारा रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित है। यह वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित बचाव केंद्र है और दु‌र्व्यवहार और शोषण से बचाए गए पशुओं को अभयारण्य, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।

यह केंद्र स्थायी आजीविका और पशु देखभाल प्रशिक्षण प्रदान करके स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में भी काम करता है। यहां 43 प्रजातियों के 2,000 से अधिक पशु रहते हैं। उन्हें उन्नत पशु चिकित्सा उपकरणों, प्राकृतिक आवासों की नकल करने वाले बाड़ों और 2,100 से अधिक कर्मचारियों की टीम द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

गिर वन्यजीव अभयारण्य समेत कई बैठकों में लिया भाग

प्रधानमंत्री मोदी अपनी गुजरात यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार शाम यहां पहुंचे, जिसमें गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करना भी शामिल है।

तीन मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी राजकोट हवाई अड्डे से फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, खुद शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची मिनिस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।