विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi कल करेंगे अपने मंत्रियों के साथ बैठक, सरकार के कामकाज की करेंगे समीक्षा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 02 Mar 2024 03:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी प्रमुख नीति और शासन के मुद्दों ...और पढ़ें

PM मोदी कल करेंगे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक। फाइल फोटो।
PM मोदी कल करेंगे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक। फाइल फोटो।

HighLights

  1. PM मोदी कल करेंगे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक
  2. लोकसभा चुनावों को लेकर अहम राजनीतिक महत्व रखती है यह बैठक

पीटीआई, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अहम राजनीतिक महत्व रखती है बैठक

पीएम मोदी प्रमुख नीति और शासन के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय-समय पर बैठक करते रहते हैं। हालांकि, तीन मार्च को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अहम राजनीतिक महत्व रखती है। मालूम हो कि निर्वाचन आयोग कुछ ही सप्ताह में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।

सुषमा स्वराज भवन में होगी बैठक

पीएम मोदी की अध्यक्षता में रविवार को होने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की आखिरी बैठक होने की संभावना है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि यह बैठक दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी।

यह भी पढ़ेंः INS Jatayu: हिंद महासागर में भारत की स्थिति और होगी मजबूत, लक्षद्वीप में भारतीय नौसेना का जल्द होगा नया बेस

चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

इस बैठक में चर्चा के दौरान सरकार के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। दरअसल, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने अपने विकास के दम पर मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल के लिए केंद्र में सत्ता बरकरार रखने का विश्वास व्यक्त किया है। मालूम हो कि आगामी लोकसभा को देखते हुए चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः 'भाजपा की 370 सीटें हैं परंपरागत अनुमान', केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- प्रधानमंत्री ने कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहा