यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'भाजपा की 370 सीटें हैं परंपरागत अनुमान', केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- प्रधानमंत्री ने कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहा
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के 370 से अधिक ...और पढ़ें

HighLights
- प्रधानमंत्री ने कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहा: हरदीप सिंह पुरी
- 2050 तक भारत की 50 प्रतिशत आबादी शहरों में रहेगी: पुरी
पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के 370 से अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परंपरागत अनुमान है और वह कभी भी कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहते हैं। वह लोगों से संपूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद ही एक राजनीतिक मुहर लगाते हैं।
भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री पुरी ने एक इंटरव्यू में गुरुवार को कहा कि जनता को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से बहुत लाभ हो रहा है। और भाजपा आनेवाले चुनावों में भारी बहुमत से जीतेगी। प्रधानमंत्री कभी कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहते हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों पर दोनों दलों के कुल वोट मिलाकर भी भाजपा प्रत्याशियों के मतों से कम ही रहे थे।
लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पीएम मोदी करते हैं आकलन
भाजपा नेता ने कहा कि आप और कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयानों में विभिन्न योजनाओं को पूरा करने या लागू करने की लक्षित तिथियां भी बताई हैं। उनके ऐसा कहने के पीछे सतत और गहरा शोध है। वह बहुत लोगों से मिले इनपुट के आधार पर यह आकलन करते हैं। उसके बाद ही वह इन निष्कर्षों पर राजनीतिक मुहर लगाते हैं।
यह भी पढ़ेंः INS Jatayu: हिंद महासागर में भारत की स्थिति और होगी मजबूत, लक्षद्वीप में भारतीय नौसेना का जल्द होगा नया बेस
शहरों से आएगा जीडीपी का 75 प्रतिशत योगदान
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने मिरांडा हाउस में एक शोध केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्ष 2050 तक विश्व की दो-तिहाई आबादी शहरों में रहेगी। यही 21वीं सदी के चलन के मुताबिक 2050 तक भारत की 50 प्रतिशत आबादी या 87.7 करोड़ देशवासी शहरों में ही रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हमारे जीडीपी का 75 प्रतिशत योगदान हमारे शहरों से ही आएगा।
