Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: 'भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है रंगों का त्योहार', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 25 Mar 2024 10:01 AM (IST)

    देश में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी। बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी थी। पीएम ने कहा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं।

    Hero Image
    Holi 2024: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। देश में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मु ने दी होली की बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे और सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।

    'जीवन को खुशियों, आशा और सद्भाव से भर दें होली के रंग'

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली हमारे बंधन को फिर से पुनर्जीवित करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में कार्य करती है। होली के रंग हमारे जीवन को खुशियों, आशा और सद्भाव से भर दें।

    अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार होली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।

    इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशी, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे।

    नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए यह पर्व- पीएम मोदी

    बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी थी। पीएम ने कहा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

    यह भी पढ़ें- Ujjain: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे; CM मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान