विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prabal Revolver: देश को मिली सबसे ज्‍यादा रेंज वाली रिवॉल्वर 'प्रबल', महिलाओं के लिए है मुफीद; पढ़ें खासियत

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 18 Aug 2023 11:15 AM (IST)

Prabal Revolver Launching भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर प्रबल की आज लॉन्चिंग हो गई है। यह रिवॉल्वर काफी चर्चा ...और पढ़ें

Prabal Revolver Feature रिवॉल्वर 'प्रबल' लॉन्च हुई।
Prabal Revolver Feature रिवॉल्वर 'प्रबल' लॉन्च हुई।

HighLights

  1. पहली लंबी दूरी की रिवॉल्वर 'प्रबल' आज होगी लॉन्च।
  2. यह हल्की 32 बोर रिवॉल्वर महिलाओं के लिए मुफीद है।
  3. रिवॉल्वर 50 मीटर तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Prabal Revolver Launching भारत की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर 'प्रबल' लॉन्च हो गई है। इस रिवाल्वर की कई खासियत हैं। पहली तो यह कि ये उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) द्वारा निर्मित मेक इन इंडिया रिवॉल्वर है। दूसरी, ये रिवॉल्वर महिलाओं के भी काफी मुफीद है। 

हल्का वजन है खासियत

इस रिवॉल्वर की सबसे बड़ी खासियत (Prabal Revolver Feature) यह है कि इसका वजन काफी कम है। यह हल्की 32 बोर रिवॉल्वर महिलाओं के लिए मुफीद इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि ये बिना कारतूस के केवल 675 ग्राम की है, जिसे कोई भी आराम से अपने साथ रख सकता है। 

ढाई गुना ज्यादा मारक क्षमता 

रिवाल्वर की मारक क्षमता भी देश की सभी रिवॉल्वर से सबसे ज्यादा है। ये 50 मीटर तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है, जो बाजार में उपलब्ध सभी रिवॉल्वर की तुलना में ढाई गुना है। फिलहाल, देश की कोई भी रिवॉल्वर 20 मीटर से ज्यादा का लक्ष्य नहीं भेदती है। इसके अलावा, प्रबल भारत में निर्मित होने वाली पहली रिवॉल्वर है, जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है।

महिलाओं के लिए इसलिए भी है काफी खास

  • प्रबल रिवॉल्वर का वजन केवल 675 ग्राम (कारतूस के बिना) है और इसकी बैरल की लंबाई 76 मिमी है, जबकि इसकी कुल लंबाई 177.6 मिमी है।
  • इसका ट्रिगर पुल भी काफी आसान है।
  • ट्रिगर पुल आसान होने से ये इसे उन महिलाओं के लिए एक आसान विकल्प बनाता है, जो इसे अपने हैंडबैग में लेजाना चाहती हैं और अपनी सुरक्षा के लिए इसका उपयोग कर सकती हैं। 

प्रबल रिवॉल्वर की ये है कीमत

रिवॉल्वर की कीमत डीलर के लिए 28 प्रतिशत जीएसटी सहित एक लाख 26 हजार और सामान्य ग्राहक के लिए 28 प्रतिशत जीएसटी सहित एक लाख 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

साइड स्विंग सिलेंडर मौजूद

AWEIL के निदेशक ए.के. मौर्य ने प्रबल रिवॉल्वर के बारे में कई चीजें बताई। उन्होंने कहा,

यह वजन में हल्का है और इसमें साइड स्विंग सिलेंडर भी है। रिवॉल्वर के पहले संस्करण में, कारतूस डालने के लिए बन्दूक को मोड़ना पड़ता था, लेकिन अब वो भी नहीं करना होगा।

निर्भया कांड के बाद महिलाओं के लिए आई थी खास रिवॉल्वर

दिल्ली के निर्भया दुष्कर्म मामले के बाद महिलाओं के लिए खास तौर पर एक रिवॉल्वर बनाई गई थी। 18 मार्च 2014 को कानपुर में बनी इस रिवॉल्वर का नाम निर्भीक रखा गया था। इसकी खासियत ये है कि ये सिर्फ 500 ग्राम की है। 

निर्भीक रिवॉल्वर की यह है खासियत

कम वजन 525 ग्राम
मारक क्षमता  15 मीटर
फीड रिवाल्विंग चेंबर (छह राउंड)
कुल आकार  177.8 मिलीमीटर
कैलिबर 7.65 मिलीमीटर

निर्भीक की कई खासियत हैं, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण यह कम मात्रा में बिक सकी। इसकी कीमत 1 लाख से ज्यादा की है।