Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    छत्तीसगढ़ में जनसंख्या घनत्व काफी कम, आप अभी आसानी से पसार सकते हैं पांव

    By TaniskEdited By:
    Updated: Wed, 28 Nov 2018 10:08 PM (IST)

    भारत के कई प्रांतों में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है वहीं छत्तीसगढ़ में अभी बहुत सहूलियत है। कई प्रांतों में जहां जनघनत्व दो हजार से अधिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    छत्तीसगढ़ में जनसंख्या घनत्व काफी कम, आप अभी आसानी से पसार सकते हैं पांव

    रायपुर,जेएनएन। तेजी से हो रही जनसंख्या वृद्धि से जहां भारत के कई प्रांतों में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में अभी बहुत सहूलियत है। देश के अन्य प्रांतों में जहां जनघनत्व दो हजार से अधिक है वहीं अभी राज्य का जनघनत्व दो सौ के करीब है। ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ का यह आंकड़ा सबसे कम है, देश में अभी ऐसे भी राज्य है जहां का जनघनत्व दहाई में ही है। 

    135 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में सर्वाधिक दिक्कत जमीन की ही है। कारण की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और जमीन जस की तस है। ऐसे में लोग कहां रहेंगे यही बड़ा यक्ष प्रश्न है। ऐसी स्थिति वाला देश का सबसे घना राज्य केंद्र शासित प्रदेश व देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही है। यहां जनघनत्व 11 हजार से अधिक है।

    दिल्ली के बाद सर्वाधिक भीड़ कहीं है तो वह राज्य चंडीगढ़ है। यहां का जनघनत्व भी नौ हजार से पार है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में अभी काफी सहूलियत है। जहां देश में कई भागों में पांव रखने की जगह तक नहीं है यहां अभी आप आसानी से पांव पसार सकते हैं।

    भौगोलिक बनावट व अधिक क्षेत्रफल में फैले होने के कारण छत्तीसगढ़ का जनघनत्व अभी सामान्य है। परंतु जिस तरह से जनसंख्या विस्तार हो रहा है लगता नहीं कि यहां भी भीड़ बढ़ने में अधिक समय लगेगा। जिन राज्यों में जनघनत्व काफी कम है उनकी भौगोलिक बनावट सामान्यता ठीक नहीं है और वहां बाहर से लोग जाकर बसने की सोचते भी नहीं है। 

    महाराष्ट्र व राजस्थान का क्षेत्रफल सर्वाधिक पर जनघनत्व सामान्य 

    देश में सर्वाधिक क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र व राजस्थान का नाम आता है पर यहां भी जनघनत्व अभी दिल्ली चंडीगढ़ व पांडुचेरी के अपेक्षाकृत सामान्य ही है। राजस्थान का क्षेत्रफल वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 342239 वर्ग किमी और जनघनत्व दो सौ प्रति व्यक्ति वर्ग किमी और महाराष्ट्र का 307713 वर्ग किमी और जनघनत्व 365 है। 

    सर्वाधिक जनघनत्व वाले पांच प्रदेश 

    दिल्ली- 11320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    चंडीगढ़- 9258 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    पांडुचेरी- 2547 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    दमन दीव- 2191 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    लक्षद्वीप- 2149 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    सबसे कम जनघनत्व वाले पांच राज्य 

    अरूणाचल प्रदेश- 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    अंडवार निकोवार- 46 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    मिजोरम-52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    सिक्किम- 86 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    नागालैंड- 119 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी 

    क्या है जनघनत्व 

    जनघनत्व एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या होती है। मसलन छत्तीसगढ़ में औसत एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में दो सौ लोग रहते हैं।