विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SpaceWalk: अब अंतरिक्ष में जा सकेंगे आम लोग, स्पेसवॉक पर ले जाने वाला पोलारिस डॉन मिशन स्पेस में जाने को तैयार

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 05 Jul 2024 06:02 PM (IST)

यह पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा जिसमें स्पेसवाक शामिल है। हालांकि कंपनी ने अबतक मिशन की औपचारिक घोषणा नहीं ...और पढ़ें

पोलारिस डॉन के क्रू कक्षा में पांच दिन बिताएंगे। (फाइल फोटो)
पोलारिस डॉन के क्रू कक्षा में पांच दिन बिताएंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्पेसएक्स की ओर से डिजाइन स्पेससूट का परीक्षण होगा
  2. पोलारिस डॉन के क्रू कक्षा में पांच दिन बिताएंगे

आईएएनएस, नई दिल्ली। अरबपति जेरेड इसाकमैन और तीन अन्य को स्पेसवाक पर ले जाने के लिए पोलारिस डॉन मिशन पूरी तरह तैयार है। स्पेसवाक के लिए आम नागरिकों को शामिल करने वाली यह पहली उड़ान होगी। पोलारिस डान के 31 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है।

यह पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा, जिसमें स्पेसवाक शामिल है। हालांकि, कंपनी ने अबतक मिशन की औपचारिक घोषणा नहीं की है। यह शिफ्ट4 के संस्थापक इसाकमैन द्वारा पोलारिस कार्यक्रम के तहत पहला मिशन है। वह 2021 में लॉन्च किए गए इंस्पिरेशन4 मिशन के कमांडर थे।

स्पेसएक्स की ओर से डिजाइन स्पेससूट का परीक्षण होगा

उन्होंने स्पेसएक्स के साथ तीन अंतरिक्ष उड़ानें खरीदीं और श्रृंखला का नाम पोलारिस कार्यक्रम रखा। पृथ्वी से 700 किलोमीटर ऊपर स्पेसवाक के दौरान भविष्य के मिशनों के लिए स्पेसएक्स की ओर से डिजाइन स्पेससूट का भी परीक्षण होगा।

पोलारिस डॉन के क्रू कक्षा में पांच दिन बिताएंगे

पोलारिस डॉन के क्रू कक्षा में पांच दिन बिताएंगे। इसाकमैन के अलावा, चालक दल के अन्य तीन यात्रियों में पायलट स्काट किड पोटेट, स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कार्यक्रम की देखरेख करने वाली सारा गिलिस और चिकित्सा अधिकारी अन्ना मेनन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Video: जीत के बाद रोहित शर्मा खास अंदाज में क्यों लेने गए थे ट्रॉफी, पीएम मोदी को खुद बताया